Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Main roads to shine during Diwali, while filth litters the lanes in the wards.

Kaushambi News: दीपावली पर चमकेंगे मुख्य मार्ग, वार्डों की गलियों में पसरी गंदगी

Wed, 04 Nov 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 04 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Main roads to shine during Diwali, while filth litters the lanes in the wards.
कृष्णा केशरवानी, मंसूर नगर
दीपावली नजदीक है, घरों में सफाई और सजावट का दौर शुरू हो गया है। वहीं, सदर नगर पालिका परिषद भी शहर को चमकाने में जुटी है। मुख्य मार्गों, चौराहों और पॉश इलाकों में सफाई कराई जा रही है। फुटपाथों से घास और झाड़ियां हटाई जा रही हैं। खराब स्ट्रीट लाइट भी दुरुस्त कराई जा रही हैं। इसके बावजूद कई वार्डों की गलियों में गंदगी पसरी है।
विज्ञापन

नगर पालिका के 25 वार्डों में कुछ जगहों पर समय से कूड़ा उठान नहीं हो रहा है। नियमित झाड़ू भी नहीं लग रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की सड़कों पर कूड़ा-कचरा फैला रहता है। ओसा चौराहे के पास नालियां चोक हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई के बाद कचरा नालियों के किनारे छोड़ दिया जाता है। उसका उठान समय से नहीं होता है। वहीं, वत्स नगर में सड़क खोदकर पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। इससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


:: महिला थाना और उसके पीछे की बस्तियों में नियमित झाड़ू नहीं लग रहा है। कूड़ा उठाने वाली गाड़ी आती है लेकिन गलियों में सफाईकर्मी झाड़ू लगाने नहीं पहुंचते।- अमन चौरसिया, महात्मा गांधी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

:: नालियां चोक होने से गंदगी और बदबू फैल रही है। दीपावली से पहले सफाई होनी चाहिए।- कृष्णा, मंसूर नगर

250 सफाईकर्मी तैनात, दो शिफ्ट में सफाई फिर भी वार्डों में गंदगी
नगरपालिका मंझनपुर में 225 आउटसोर्स, 23 संविदा और दो नियमित सफाईकर्मी तैनात हैं। सभी से आठ घंटे की ड्यूटी ली जा रही है। दीपावली पर शिकायत वाले स्थानों पर विशेष सफाई के निर्देश दिए गए हैं। मंझनपुर चौराहे पर दो शिफ्ट में सुबह पांच बजे से सफाई कराई जा रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में एक शिफ्ट में काम होता है। इसके बावजूद कई वार्डों में सफाई की समस्या बनी हुई है।


-------------------------
नगरवासी भी निभाएं अपना कर्तव्य, स्वच्छता में करें सहयोग
1. घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग रखें।
2. कूड़ा सड़क, नाली और खाली प्लॉट में न फेंकें।
3. फूल, माला और अन्य पूजा सामग्री का उचित निस्तारण करें।
4. पटाखों के अवशेष पूरी तरह ठंडे होने के बाद ही सुरक्षित तरीके से हटाएं।
5. नगरपालिका की गाड़ी में गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग दें।
6. सफाई कर्मचारियों का सहयोग करें और सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग-बैनर लगाने से बचें।

:: वर्जन ::
दीपावली को देखते हुए नगर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। लापरवाही बरतने वाले सफाईकर्मियों को नोटिस जारी किए गए हैं। समय से कूड़ा उठाने और झाड़ू लगाने के निर्देश दिए गए हैं। खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई जा रही है। प्रमुख चौक-चौराहों पर तिरंगे वाली लाइटें भी लगाई जा रही हैं, ताकि त्योहार पर नगर में रौनक दिखे।
- वीरेंद्र फौजी, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद मंझनपुर

कृष्णा केशरवानी, मंसूर नगर

कृष्णा केशरवानी, मंसूर नगर

कृष्णा केशरवानी, मंसूर नगर

कृष्णा केशरवानी, मंसूर नगर

कृष्णा केशरवानी, मंसूर नगर

कृष्णा केशरवानी, मंसूर नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed