{"_id":"6406a44bac381f125402e7a6","slug":"mahesh-won-gold-medal-in-race-and-silver-medal-in-long-jump-kaushambi-news-c-3-1-72890-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: महेश ने दौड़ में गोल्ड व लांग जंप में सिल्वर मेडल जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: महेश ने दौड़ में गोल्ड व लांग जंप में सिल्वर मेडल जीता
Tue, 07 Mar 2023 08:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:11 AM IST
विज्ञापन
महेश ने दौड़ में गोल्ड व लांग जंप में सिल्वर मेडल जीता
पांच और छह मार्च को गाजियाबाद में यूपी 7वीं पैरा एथलीट प्रतियोगिता हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। नगर पंचायत अजुहा के लाल ने दिव्यांगों के लिए होने वाली यूपी पैरा एथलीट प्रतियोगिता में एक गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत कर दोआबा का नाम रोशन किया है।
अजुहा के वार्ड नंबर सात मौलाना आजाद नगर जीटी रोड निवासी महेश कुमार गौतम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इसी के साथ खेल में भी उनकी शुरू से ही रुचि रही। बायें पैर से दिव्यांग होने के बाद भी खेल में हिस्सा लेते रहे। वर्ष 2021 और 2022 में हुई यूपी पैरा एथलीट प्रतियोगिता भी उन्होंने भाग लिया था। वर्ष 2021 में 100 मीटर दौड़ और लांग जंप दोनों में गोल्ड मेडल हासिल किया था। वर्ष 2022 में 100 मीटर की दौड़ में सिल्वर और लांग जंप में ब्रांज मेडल जीते थे।
पांच और छह मार्च को गाजियाबाद में यूपी 7वीं पैरा एथलीट प्रतियोगिता हुई। इसमें भी उन्होंने प्रतिभाग किया। उन्होंने इसमें 100 मीटर दौड़ और लांग जंप में हिस्सा लिया। दौड़ में जहां गोल्ड मेडल झटका तो लांग जंप में भी सिल्वर मेडल हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि की खबर घर पहुंची तो परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मां फूलकली, बड़े भाई राजेश कुमार, विजय कुमार ने हर्ष व्यक्त किया।