फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Magisterial inquiry into death of teenager at One Stop Centre

Kaushambi News: वन स्टॉप सेंटर में किशोरी की मौत पर मजिस्ट्रियल जांच

Wed, 13 May 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 13 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Magisterial inquiry into death of teenager at One Stop Centre
घटना के बाद घर पर गमजदा बैठे पीड़ित परिजन और पास-पड़ोस के लोग। संवाद
करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी की वन स्टॉप सेंटर में मौत के मामले में जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच बैठा दी है। डीएम डॉ. अमित पाल ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच टीम को जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। सोमवार रात किशोरी का शव सेंटर के बाथरूम में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन

किशोरी पिछले सात दिनों से वन स्टॉप सेंटर में रह रही थी। पुलिस के अनुसार, वह पड़ोस के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग के कारण दो बार घर से जा चुकी थी। पहली बार पुलिस ने उसे खोजकर परिवार को सौंप दिया था, लेकिन वह लगातार प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। 17 अप्रैल को वह दूसरी बार घर छोड़कर युवक के घर पहुंच गई। इसके बाद पिता ने करारी थाने में युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन



दूसरी बार घर छोड़ने पर परिजनों ने साथ रखने से किया इनकार

पुलिस ने चार मई को किशोरी को युवक के घर से खोजकर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया था। समिति के अध्यक्ष कमलेश चंद्र ने बताया कि किशोरी को वन स्टॉप सेंटर में रखने के दौरान माता-पिता को बुलाया गया, लेकिन दोनों ने उसे अपने साथ रखने से इन्कार कर दिया। परिजनों ने लिखित रूप से कहा कि वह उससे कोई संबंध नहीं रखना चाहते। इसके बाद किशोरी को संरक्षण गृह में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाथरूम में फंदे से लटकी मिली थी किशोरी
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब आठ बजे किशोरी बाथरूम में गई थी। काफी देर तक बाहर न आने पर कर्मचारियों को शक हुआ। कई बार आवाज लगाने के बाद भी जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर वह दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी मिली। कर्मचारियों ने उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ देर बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ सदर शिवांक सिंह, फोरेंसिक टीम और बाल कल्याण समिति के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।


किशोरी की वन स्टॉप सेंटर में फंदे से लटक कर मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच टीम को जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अमित पाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed