{"_id":"69582566135679d8190566e0","slug":"magh-mela-traffic-diversion-plan-to-be-implemented-on-major-bathing-festivals-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-134476-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेला: मुख्य स्नान पर्वों पर लागू होगा यातायात डायवर्जन प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेला: मुख्य स्नान पर्वों पर लागू होगा यातायात डायवर्जन प्लान
Sat, 03 Jan 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
माघ मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने मुख्य स्नान पर्वों पर विशेष यातायात डायवर्जन प्लान लागू करने का निर्णय लिया है। डायवर्जन प्रत्येक मुख्य पर्व से दो दिन पहले से प्रभावी रहेगा।
माघ मेला के दृष्टिगत तीन जनवरी, 14 जनवरी, 18 जनवरी, 23 जनवरी, एक फरवरी और 15 फरवरी को पड़ने वाले मुख्य स्नान पर्वों पर जिले से होकर गुजरने वाले यातायात के लिए विशेष डायवर्जन व्यवस्था लागू होगी। प्रशासन की तरफ से जारी योजना के अनुसार डायवर्जन प्लान स्नान तिथि से दो दिन पूर्व प्रभावी होगा।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन का पालन करें ताकि माघ मेला के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
मुख्य स्नान के दिन लागू रूट डायवर्जन प्लान:
- कानपुर से प्रयागराज होकर वाराणसी की ओर जाने वाले वाहनों को कोखराज बाईपास से मोड़कर सीधे हंडिया होते हुए वाराणसी की ओर भेजा जाएगा।
- वाराणसी से कानपुर नगर की ओर जाने वाले वाहनों को हंडिया बाईपास होते हुए कोखराज से कानपुर की ओर भेजा जाएगा।
- कानपुर से प्रयागराज होकर औराई–मिर्जापुर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन कोखराज से बाईपास मार्ग पर मुड़कर हंडिया, औराई, चिल्ह होते हुए मिर्जापुर जाएंगे।
- वाराणसी, कानपुर नगर और फतेहपुर से चित्रकूट जाने वाले वाहनों को कोखराज, सैनी, सिराथू, धाता, हिनौता मोड़, महेवाघाट, राजापुर मार्ग से भेजा जाएगा।
- चित्रकूट से वाराणसी, फतेहपुर व कानपुर नगर की ओर जाने वाले वाहन इसी मार्ग से वापस जाएंगे।