फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mafia shooter Kavi will remain in police custody for 36 hours, a pistol recovered

प्रयागराज : फिर 36 घंटे पुलिस कस्टडी में रहेगा माफिया अतीक का शूटर कवि, एक पिस्टल बरामद

Thu, 08 Jun 2023 03:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Jun 2023 03:25 PM IST
सार

राजूपाल हत्याकांड के गवाह चकपिन्हा गांव निवासी ओम प्रकाश पाल पर वर्ष 2020 में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक बार फिर सरायअकिल कोतवाली के भखंदा निवासी कवि को रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
Mafia shooter Kavi will remain in police custody for 36 hours, a pistol recovered
शूटर कवि अहमद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि को पुलिस एक बार फिर मंगलवार शाम 36 घंटे की न्यायिक अभिरक्षा में फिर पूछताछ के लिए लाई है। कवि की निशानदेही पर मंगलवार को उसके भखंदा स्थित घर के समीप नलकूप से एक पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ है। इसका मुकदमा दर्ज करने के अलावा कवि के नाम पर जारी लाइसेंसी रायफल के नहीं मिलने पर कवि व उसके दो सगे भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ एक अन्य मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके पहले रविवार को पुलिस ने अब्दुल कवि को 36 घंटे की रिमांड पर लिया था।

विज्ञापन


राजूपाल हत्याकांड के गवाह चकपिन्हा गांव निवासी ओम प्रकाश पाल पर वर्ष 2020 में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक बार फिर सरायअकिल कोतवाली के भखंदा निवासी कवि को रिमांड पर लिया है। सरायअकिल पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मंगलवार शाम उसके घर के पास स्थित नलकूप से एक पिस्टल व 20 कारतूस बरामद किया। कवि के नाम रायफल का लाइसेंस था। जिसे सरायअकिल कोतवाली पुलिस की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने 19 अप्रैल को निरस्त कर दिया था।

विज्ञापन

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में कवि ने कुबूल किया कि उसकी रायफल का इस्तेमाल सगे भाई अब्दुल वली, अब्दुल कादिर व कोखराज कोतवाली के लोहरा निवासी दोस्त अब्दुल सऊद और उसका (सऊद) भाई फैज इस्तेमाल करते थे। लाइसेंस निरस्त होने के बाद उसे न तो शस्त्र की दुकान में जमा किया गया और न ही कोतवाली में जमा कराया गया। इसे लेकर कवि समेत सभी पांचों लोगों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि मंगलवार शाम कवि को लखनऊ कारागार से लाया गया है। 36 घंटे वह जिले में रहेगा। पूछताछ में कुछ अहम राज भी सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed