{"_id":"5c8410b4bdec2213e54b9c00","slug":"made-road-not-deleted-pillars-and-trees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बना दी सड़क, नहीं हटाए खंभे व पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बना दी सड़क, नहीं हटाए खंभे व पेड़
Sun, 10 Mar 2019 12:49 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ा। कमासिन मोड़ से फरीदागंज होते हुए शीतला धाम कड़ा को जोड़ने वाली सड़क करीब चार किलोमीटर है। इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग करा रहा है। सड़क निर्माण के लिए छह करोड़ का बजट मंजूर किया गया है। सड़क चौड़ी बनाई जा रही है। इस वजह से पहसे से लगे बिजली के दो पोल और दो पेड़ सड़क के बीच में आ गए हैं।
न तो बिजली के पोल को हटवाया गया और न ही पेड़ों को कटवाया। बावजूद इसके सड़क को बना दिया गया। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। इस बाबत पीडब्लूडी के अवर अभियंता उमेश कुमार का कहना है कि सड़क के अंदर दो पेड़ और दो बिजली के पोल आ रहे हैं। वन और बिजली विभाग के अफसरों को पत्र लिखा गया था। इसके बाद भी वन विभाग ने न तो पेड़ों की कटाई कराई और न ही बिजली विभाग ने पोल हटाना जरूरी समझा। सड़क बनाने की समयावधि निर्धारित थी, इस वजह से निर्माण कराया गया है।