फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Maa's court resounded with cheers, queues of devotees

Kaushambi News: जयकारों से गूंजा मां का दरबार, श्रद्धालुओं की लगी कतार

Fri, 24 Mar 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 24 Mar 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Maa's court resounded with cheers, queues of devotees
मंझनपुर। वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को मां शक्ति के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा-अराधना की गई । शीतलाधाम कड़ा में स्थानीय के साथ प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान घंट-घड़ियाल की गूंज से मंदिर परिसर गूंज उठा। यहां मां की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन भी देवी मां के दरबार पर श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। मातारानी के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। कुछ ऐसा ही दृश्य बृहस्पतिवार को देवी मंदिरों में देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मां भगवती के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की उपासना पूरी आस्था और विश्वास के साथ की।
विज्ञापन


धूप, दीप, नैवेद्य की सुगंध से जिले भर का माहौल भक्तिमय बना रहा। कड़ा स्थित मां शीतला के दरबार में जनपद के अलावा जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही, प्रतापगढ़, फतेहपुर, प्रयागराज समेत आसपास के 25 जिलों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। सुबह से ही कड़ा के कुबरी, कालेश्वर, बाजार, हनुमान आदि घाटों पर गंगा स्नान कर हाथों में नारियल, चुनरी, मिठाई, हलवा,पूडी़ लेकर मां की दरबार पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां शीतला का दर्शन कर पूजा, अर्चना की और परिवार के सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए मनोकामना की। यहां मां की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं को घंटों में लाइन में लगना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी लाइन के बाद किसी भी भक्त को पल भर से अधिक के लिए मां का दर्शन नहीं मिल सका। इसी तरह मंझनपुर स्थित दुर्गा मंदिर, पश्चिमशरीरा के झारखंडी मंदिर, अढ़ौली समेत विभिन्न कस्बों, बाजारों में स्थित देवी मंदिरों में शनिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई। विधि विधान के साथ आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed