{"_id":"c691ae4dc94e46c47a55c5a983c7514c","slug":"luhpurus-integrity-declared-the-death-anniversary-of-the-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखंडता दिवस घोषित हो लौहपुरुष की पुण्यतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखंडता दिवस घोषित हो लौहपुरुष की पुण्यतिथि
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Tue, 16 Dec 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लौहपुरुष सरदार पटेल की पुण्यतिथि को अखंडता दिवस घोषित करने की मांग अपना
विज्ञापन
दल ने की है। परिनिर्वाण दिवस के मौके पर सोमवार को अद कार्यकर्ताओं ने
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। उधर, पुण्यतिथि पर आयोजित
गोष्ठी में अद नेताओं ने लौहपुरुष के दिखाए रास्तों पर चलने का संकल्प
लिया।
लौहपुरुष की पुण्यतिथि पर सोमवार को अपना दल कार्यकर्ता ने मंझनपुर में गोष्ठी आयोजित की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद कसेरा ने कहा कि लौहपुरुष सरदार पटेल ने आजादी के बाद अलग-अलग राहों पर चल रही देशी रियासतों को एक करने का जो ऐतिहासिक काम किया है। इसी से आज देश की अखंडता बरकरार है। अन्य वक्ताओं ने भी देश की आजादी और उसके बाद लौहपुरुष के किए गए कामों को याद किया। वक्ताओं ने लोगों से उनके दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।
गोष्ठी के बाद अद नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। इसमें लौहपुरुष की पुण्यतिथि को राष्ट्रीय अखंडता दिवस घोषित करने, राजघाट दिल्ली के स्मृति स्थल पर लौहपुरूष की प्रतिमा लगवाने, राष्ट्रीय कृषि आयोग का गठन किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर मनोज विश्वकर्मा, वासुदेव पटेल, नरेंद्र सिंंह गौड़, राजू मौर्य, जय सिंह, सुरेश पटेल, मनोज कुमार, शुभेंद्र श्रीवास्तव, लालजी आदि मौजूद रहे।