फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   LPG cylinder leak triggered by the fire , three Scorched

रसोई गैस सिलेंडर में रिसने से भड़की आग, तीन झुलसे

Fri, 19 Jun 2015 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Fri, 19 Jun 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
सिराथू (कौशाम्बी)। कस्बे के धाता मार्ग स्थित एक घर में बुधवार की रात जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज से आग भड़क गई। आग बुझाने के प्रयास में दो महिलाओं समेत तीन लोग झुलस गए। उठती लपटें और चीख-पुकार पर जुटे लोगों ने आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। झुलसे लोगों को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सिराथू कस्बे के धाता मार्ग निवासी कैलाश केसरवानी के घर छह दिन पहले बेटे का जन्म हुआ था। बुधवार को  छठी का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में  परिवार के लोगों के साथ रिश्तेदार भी जुटे थे। रात करीब 10.30 बजे मकान की छत पर खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग भड़क उठी। लपटें देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन


लपटों की चपेट में आने से सरोज देवी (35) पत्नी कैलाश केशरवानी, उर्मिला देवी (55) पत्नी स्वर्गीय एमसी केशरवानी और मनीष पुत्र स्व. एमसी केशरवानी निवासी मनौरी थाना पूरामुफ्ती झुलस गए। घर से उठती लपटें और चीख-पुकार सुन स्बे के लोग भी जमा हो गए। लोगों ने प्रयास करके जल्द ही आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि कार्यक्रम मकान की छत जैसे खुले स्थान पर था। इससे आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। एक बड़ा हादसा टल गया। आग बुझाने के बाद झुलसे लोगों को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत ठीक देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed