kAUSHAMBI : प्रेमी जोड़े ने निगला जहर, प्रेमिका की मौत, गंभीर हालत में प्रेमी का चल रहा उपचार
एयरपोर्ट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति किसानी कर गुजारा करता है। उसकी 22 वर्षीय बेटी क्षेत्र के एक कालेज में इंटर की छात्रा थी। लोगों के अनुसार युवती गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी। दोनों चोरी छिपे मोबाइल फोन के जरिए बात चीत करते थे।
विस्तार
एयरपोर्ट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी जोड़े ने जहर निगल लिया। इससे दोनों की हालत गंभीर हो गई। आनन फानन में परिजनों ने मुंडेरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। युवक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
एयरपोर्ट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति किसानी कर गुजारा करता है। उसकी 22 वर्षीय बेटी क्षेत्र के एक कालेज में इंटर की छात्रा थी। लोगों के अनुसार युवती गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी। दोनों चोरी छिपे मोबाइल फोन के जरिए बात चीत करते थे। दोनों शादी भी करना चाहते थे। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होने दोनो का मोबाइल लेकर बात चीत पर पाबंदी लगा दी। इससे परेशान प्रेमी जोड़े ने मरने का फैसला कर लिया।
लोगों के मुताबिक मंगलवार को युवक और युवती ने जहर निगल लिया। थोड़ी ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन परिजनों ने उन्हें मुंडेरा स्थित नारायण स्वरूप अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार दोपहर इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। जबकि युवक हालत अभी नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में एयरपोर्ट इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का कहना है कि किसी पक्ष का कोई आरोप नहीं है। युवती के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।