फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Love of Govindpur trapped in Ukraine, relatives are praying for well being

यूक्रेन में फंसा गोविंदपुर का अनुराग, सलामती के लिए परिजन कर रहे प्रार्थना

Tue, 01 Mar 2022 11:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Love of Govindpur trapped in Ukraine, relatives are praying for well being
यूक्रेन में फंसे छात्र अनुराग सिंह का फोटो - फोटो : KAUSHAMBI
तहसील के गोविंदपुर दरहा गांव का एक मेडिकल छात्र यूक्रेन के खारकीव शहर में फंसा हुआ है। वह अपने वतन लौटने के लिए खारकीव शहर में जद्दोजहद कर रहा है। छात्र के फंसे होने की जानकारी परिवार के लोगों ने प्रशासन को दी है। मंगलवार शाम तहसीलदार चायल दीपिका सिंह ने छात्र के घर पहुंचकर परिजनों को बेटे की सकुशल वापसी का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

गोविंदपुर दरहा निवासी अशोक सिंह सरायअकिल कस्बे में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उनकी दो संतानों में से बड़ी बेटी डॉ. प्रीति सिंह बीएचयू में सीनियर रेजिडेंट हैं। बेटे अनुराग सिंह ने जीआईसी प्रयागराज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन

चार साल पहले वह एमबीबीएस करने के लिए यूक्रेन गया। वहां खारकीव शहर में रहकर पढ़ाई करता है। यूक्रेन में अनुराग सिंह के फंसे होने की जानकारी जब पिता अशोक सिंह और अन्य परिजनों को हुई तो वे चिंतित हो गए। मंगलवार को जानकारी पाकर तहसीलदार चायल दीपिका सिंह अनुराग के गांव पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें बेटे की सकुशल वतन वापसी का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता अशोक सिंह ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बेटा यूक्रेन में फंसा है। दूतावास से कोई मदद नहीं मिल रही है। बताया कि बेटे अनुराग से दिन में दो बार उनकी बात होती है। बात के दौरान बेटा अपने को असुरक्षित होने की बात बताता है तो कलेजा कांप जाता है।

पिता अशोक सिंह ने यह भी बताया कि खारकीव शहर से भारत आने के लिए अनुराग और उसके अन्य साथी पिछले दो दिनों से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। बेटे ने बताया कि शहर में लगातार धमाके हो रहें है। इस कारण बंकर में छिपना सभी की मजबूरी है। अनुराग ने बताया कि यदि ट्रेन मिली तो वह सबसे पहले लबीब के रास्ते 11 सौ किलोमीटर का रास्ता तय करने के बाद पोलैंड बार्डर पर पहुंच कर रोमानिया पहुंचेंगे। इसके बाद वह रोमानिया से हवाई जहाज से भारत आएगा।

गोविंदपुर गांव में छात्र अनुराग सिंह के परिजनों से बात करती तहसीदार चायल दीपिका सिंह

गोविंदपुर गांव में छात्र अनुराग सिंह के परिजनों से बात करती तहसीदार चायल दीपिका सिंह- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed