फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   lotus symbol

न समीकरण, न ध्रुवीकरण, बस कमल ही कमल

Sun, 12 Mar 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 12 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
lotus symbol
kaushambi
मोदी...मोदी की गूंज में कौशाम्बी की तीनों सीटों पर बसपा व सपा-कांग्रेस गठबंधन के सारे तिलिस्म धराशायी हो गए। बीजेपी के आगे न तो किसी का समीकरण फिट बैठा , न ही कोई सूरमा अपने लिए वोटों का ध्रुवीकरण करा पाया। कमल पर हुई वोटों की बारिश बता रही है कि पीएम के मन की बात का असर उन पर मतदान के दिन तारी था। भाजपा की बयार में जातीय आंकड़ों का गठजोड़ धरातल में तो गया ही, बसपा की जान व रीढ़ माने जाने वाला कैडर वोट भी तितर-बितर हो गया।
विज्ञापन


   बसपा दलित-मुस्लिम गठजोड़ के तहत चायल व सिराथू में मुस्लिम प्रत्याशी उतारे थे। वहीं सपा ने अपने परंपरागत वोट व मुस्लिमों के भरोसे से तीनों सीट पर जीत का ख्वाब देखा था। शुरूआत में जातियों का यह समीकरण इनके हक में दिखा भी था। भाजपा के स्टार प्रचारकों ने धावा बोला तो सारी कवायद धरी की धरी रह गई। बसपा के लिए कौशाम्बी में सतीश चंद्र मिश्र के अलावा कोई दूसरा स्टार प्रचारक आया नहीं था। सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए अखिलेश यादव ने प्रचार किया था। भीड़ भी जुटी थी, लेकिन वह वोट में नहीं बदली। भाजपा के स्टार प्रचारक अंतिम दिन तक कौशाम्बी में बने रहे।
विज्ञापन


चुनाव में एक बार भाजपा हमलावर हुई तो उसने अपना आक्रामक रुख प्रचार के आखिरी वक्त तक नहीं बदला। इसका भी भाजपा को बहुत जबर्दस्त लाभ मिला। यही कारण था कि सपा-कांग्रेस गठबंधन व बसपा का न तो कोई समीकरण बन सका, न ही वोटों का ध्रुवीकरण हो सका। भाजपा ने हर उस कांटे को अपनी राह से भी चुनाव के दौरान दूर किया था जो उनको दर्द से सकता था। दलितों का वोट बटोरने के लिए एक रणनीति के तहत पिछडे़ व अगड़े उनसे संपर्क में रहे और भाजपा की नीतियाें का बखान कर बसपा के प्रभाव से उनको बाहर निकाला। जिले की तीनों सीटों पर भाजपा का कब्जा हो चुका है। भाजपा खेमे में जश्न का दौर चल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed