फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lost the greed of buying Bolero online, one lakh 90 thousand

ऑनलाइन बोलेरो खरीदने की लालच गवां दिए एक लाख 90 हजार

Fri, 04 Feb 2022 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Lost the greed of buying Bolero online, one lakh 90 thousand
fraud
फेसबुक पर बोलेरो की फोटो देख उसे खरीदने की जल्दबाजी में एक युवक एक लाख 90 हजार रुपये गवां बैठा। बोलेरो तो मिली नहीं अब उसे पैसा भी नहीं वापस किया जा रहा। मामले में बृहस्पतिवार को पीड़ित युवक ने पश्चिमशरीरा कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली के अंघावां गांव निवासी प्रदीप कुमार का कहना है कि बृहस्पतिवार को उसके फेसबुक अकाउंट पर एक बोलेरो की फोटो दिखी। बोलेरो उसे पसंद आ गई। इस पर उसने फोटो के नीचे लिखे मोबाइल नंबर पर फोन किया। फोन एक कथित फौजी ने रिसीब किया। इसके बाद फोन रिसीब करने वाले व्यक्ति ने उससे वीडियो कालिंग की। जिसमें वह सेना की वर्दी पहने था।
विज्ञापन

बताया कि बोलेरो लेना है तो उसके खाते में एक लाख 90 हजार रुपये भेज दो, शाम तक गाड़ी प्रयागराज पहुंच जाएगी। झांसे में आए प्रदीप ने पश्चिमशरीरा के एक सहज केंद्र से कथित फौजी के बताए गए खाता नंबर में एक लाख 90 हजार रुपया ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब चार घंटे बाद प्रदीप ने फोन करके यह जानना चाहा कि बोलेरो कहां पहुंची? तो दूसरी तरफ से कहा गया कि 25 हजार रुपया और खाता में लगाओ। पैसा नहीं लगाने पर गाड़ी नहीं भेजी जाएगी। इसके बाद से जिस नंबर पर प्रदीप फोन करता था वह बंद आ रहा है। ठगी का एहसास होने पर प्रदीप ने मामले की तहरीर पश्चिमशरीरा कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed