फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Looting of cumin trader revealed, two miscreants arrested

Kaushambi News: जीरा व्यापारी से लूटकांड का खुलासा, दो बदमाश हत्थे चढ़े

Wed, 11 Jun 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 11 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Looting of cumin trader revealed, two miscreants arrested
कोखराज पुलिस की गिरफ्त में जीरा व्यापारी लूट कांड के आरोपी। स्रोत : पुलिस मीडिया सेल
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली के जायसवाल ढाबा के समीप 15 मई की रात प्रयागराज से दिल्ली जा रहे जीरा व्यापारी से लूटकांड के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में घटना का खुलासा किया। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजवाया गया। इसे लेकर एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन

गुजरात के पाटन जनपद अंतर्गत कोनकेर निवासी भावेश बारोट जीरा व्यापारी हैं। वह रुपये कलेक्शन करके 15 मई की रात श्री सरोज ट्रेवेल्स की लग्जरी बस से दिल्ली जा रहे थे। भावेश ने बताया कि रात करीब नौ बजे बस जैसे ही जायसवाल ढाबा के समीप रुकी, तभी एक बदमाश उनके हाथ से पांच लाख 65 हजार रुपये से भरे बैग को छीनकर कुछ दूरी पर खड़े अपने साथी के साथ भागने लगा।
विज्ञापन

चेन खुला होने के कारण रुपये सड़क पर उड़ने लगे। शोर मचाने पर लोगों ने पीछा किया तो बदमाश बैग छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रुपये से भरा बैग जीरा व्यापारी को सौंपा दिया। ढाबा के कर्मचारी व अन्य यात्रियों ने जो रुपये इकट्ठा किए थे, उसे व्यापारी को दिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के खुलासा के लिए एसपी ने एसओजी टीम सहित कोखराज व पिपरी पुलिस को निर्देशित किया। एसपी ने बताया कि बस में सवार यात्रियों के मोबाइल नंबर व ढाबा में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेह के दायरे में आए गुजरात के बनासकांठा अंतर्गत पंसवाड़ा निवासी प्रवीण सिंह देवदा व निर्मल सिंह देवदा की तलाश शुरू कर दी।
एसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को रविवार सुबह पुलिस टीम गुजरात के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर वापस लौटी। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर बताया कि प्रयागराज से ही बस में सवार होकर वह जीरा व्यापारी पर नजर रखे थे। भागते समय नोट उड़ने पर उन्होंने कुछ रुपये निकालकर बैग को फेंक दिया था। निकाले गए रुपये खर्च हो गए।
बुकिंग काउंटर कर्मी ने की थी रेकी
पकड़े गए दोनों आरोपियों में निर्मल सिंह ने बताया कि उसके मामा पटेल धवल कुमार प्रयागराज में लग्जरी बसों में यात्रियों की बुकिंग कराते हैं। जीरा व्यापारी की भी उसने ही पांच नंबर सीट पर बुकिंग कराई थी। रुपये कलेक्शन की जानकारी मामा को थी। उसने निर्मल से मिलकर लूट की योजना बनाई थी।
निर्मल ने रुपये का लालच देकर प्रवीण को भी अपने साथ शामिल कर लिया। इसके बाद मामा धवल कुमार ने चंद्रप्रकाश यादव व सोनू यादव के नाम से दोनों की छह व सात नंबर सीट बुक करा दी। दोनों सीटें जीरा व्यापारी के बगल में ही थीं। मामा ने दोनों को यह भी जानकारी दी थी कि बस जायसवाल ढाबा पर यात्रियों को खाना खिलाने के लिए रुकती है। इस बीच घटना को अंजाम देना है। पुलिस पटेल धवल कुमार की भी तलाश कर रही है।

टाइल्स का कारोबारी है आरोपी निर्मल
कोखराज के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि निर्मल ने अपने मामा से बातचीत कर रुपये के लिए घटना को अंजाम दिया है। जबकि निर्मल गुजरात में टाइल्स का कारोबार करता है। वहीं प्रवीण पिता के साथ खेेतीबाड़ी करता है। दोनों आरोपियों के खिलाफ और कहां-कहां मुकदमे पंजीकृत हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed