{"_id":"688d1e64ce4577270c0cb121","slug":"loader-vehicle-overturned-after-going-out-of-control-20-devotees-injured-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-128632-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अनियंत्रित होकर पलटा लोडर वाहन, 20 श्रद्धालु जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अनियंत्रित होकर पलटा लोडर वाहन, 20 श्रद्धालु जख्मी
Sat, 02 Aug 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
मनोहरगंज मोड़ के समीप हादसे के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
- फोटो : mathura
संदीपनघाट कोतवाली के मनोहरगंज मोड़ के समीप शुक्रवार सुबह अनियंत्रित होकर मैजिक लोडर वाहन पलट गया। हादसे में 20 श्रद्धालु जख्मी हो गए। सभी कड़ाधाम में गंगा स्नान करने जा रहे थे। पुलिस ने राहगीरों को नजदीकी अस्पताल ले जाकर इलाज कराया।
एयरपोर्ट कोतवाली के खटांगी निवासी प्रेमचंद्र अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ शुक्रवार की सुबह लोडर वाहन पर सवार होकर गंगा स्नान करने के लिए कड़ा धाम जा रहे थे। प्रेम चंद्र ने बताया कि मनोहरगंज मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर लोडर जीटी रोड पर पलट गया।
हादसे में प्रेमचंद्र, विमला देवी, विजय कुमार, रीता देवी, मीरा देवी, रीना देवी, राधिका देवी, सरिता देवी, अभिषेक कुमार, निहाली, शंकर लाल, रंजीत कुमार, मंजू देवी और सविता देवी समेत 20 लोग जख्मी हो गए। चीख-पुकार सुनकर राहगीर भागकर पहुंचे। सभी को गाड़ी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
इस बीच पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दुर्घटना का आरोपी चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने लोडर को कब्जे में ले लिया है।