फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lineman dies due to electrocution, uproar

Kaushambi News: करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत, हंगामा

Thu, 15 Jun 2023 08:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 15 Jun 2023 08:55 PM IST
विज्ञापन
Lineman dies due to electrocution, uproar
पीपलगांव में लाइनमैन की मौत के बाद  विद्युत उपकेंद्र में मुस्तैद पुलिस
-आक्रोश देख उपकेंद्र पर ताला बंदकर भागे कर्मचारी, घंटों बाधित रही आपूर्ति
विज्ञापन

फोटो नं-25
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। पिपरी कोतवाली के गौसपुल कटहुला गांव में करंट की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने खेलगांव स्थित उपकेंद्र पहुंचकर जमकर हंगामा किया। आक्रोश को देखते हुए उपकेंद्र के कर्मचारी ताला बंद कर भाग गए। इससे छह घंटे तक दर्जनभर गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
खेलगांव विद्युत उपकेंद्र पर प्रयागराज शहर के करैली क्षेत्र के बक्शी मोड़ निवासी 30 वर्षीय माजिद अली प्राइवेट लाइनमैन के तौर पर काम करता था। बुधवार की शाम संविदा कर्मचारियों के कहने पर माजिद पिपरी क्षेत्र के गौसपुर कटहुला गांव के टूटे बिजली के तार को जोड़ने के लिए शट-डाउन लेकर गया था। बताया जा रहा है कि अनजाने में वह पीपल गांव फीडर की सप्लाई लाइन के खंभे पर चढ़ गया।
विज्ञापन

सप्लाई चालू होने के कारण माजिद करंट की चपेट में आकर झुलस गया। साथी संविदा कर्मचारियों ने आननफानन उसे पहले स्थानीय निजी अस्पताल और फिर एसआरएन में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे माजिद की मौत हो गई।खबर मिलते ही मृतक के पत्नी-बच्चों में कोहराम मच गया। घटना से नाराज परिजनों ने ऑपरेटर सहित कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उप केंद्र पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोश देख उप केंद्र में ताला लगाकर अधिकारी-कर्मचारी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस कर्मियों के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। साथ ही उप केंद्र को कब्जे में लेकर आपूर्ति बहाल कराई। इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े गौसपुर कटहुला, पीपल गांव, फुलवा, बिसौना, जलालपुर समेत करीब दर्जन भर गांव की सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बत्ती गुल रहने से प्रभावित क्षेत्र के उपभोक्ता भीषण गर्मी में हलाकान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed