फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lightning traffic on Rohi Overbridge started

रोही ओवरब्रिज पर हल्के वाहनों का आवागमन शुरू

Wed, 26 Jun 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Lightning traffic on Rohi Overbridge started
Lightning traffic on Rohi Overbridge started - फोटो : KAUSHAMBI
हल्के वाहनों के लिए खोला गया रोही ओवरब्रिज, भरवारी में जाम से राहत
विज्ञापन

- लखनऊ से आई टीम के निर्देश के बाद वन-वे का हुआ संचालन
- भारी वाहन फिलहाल भरवारी रेलवे फाटक से ही गुजरेंगे
फोटो नं-13
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। रोही ओवर ब्रिज को फिलहाल मरम्मत के बाद मंगलवार की दोपहर बाद चालू कर दिया गया है। पुल को फिलहाल वन-वे किया गया है और हल्के वाहनों को ही पुल से गुजरने की इजाजत दी गई है। ऐसे में खुद का वाहन लेकर प्रयागराज का सफर करने वालों को काफी राहत मिली है। भारी वाहन अभी भी भरवारी के रास्ते ही प्रयागराज को जाते हैं।
रोही ओवर ब्रिज में स्क्रैप गिरने के बाद आवागमन बंद कर दिया गया था। एक महीने में दो बार पुल का स्क्रैप गिरा था। दोनों लेन पर स्क्रैप गिरने के कारण हादसे का अंदेशा था। मामले की जानकारी पर राज्य सेतू निगम के अफसरों ने जांच पड़ताल की। जांच के दौरान पुल के बाई तरफ गिरे स्क्रैप को किसी तरह चालू किया गया। पुल बंद होने से सबसे बड़ी समस्या भरवारी नगर पालिका में रहने वालों की थी। कस्बे के रास्ते वाहनों के गुजारे जाने से भरवारी में लंबा जाम लगने लगा था। इसेे लेकर सोमवार को लखनऊ से आई राज्य सेतू निगम की टीम ने जांच किया। पुल के एक हिस्से को चालू कराया गया। मंगलवार की दोपहर तक पुल की मरम्मत का काम चलता रहा। दोपहर दो बजे के बाद पुल पर दो पहिया व हल्के वाहनों के लिए आवागन शुरु कर दिया गया।
विज्ञापन

------
जीवनगंज फाटक टूटने से छूटा पसीना
भरवारी। कस्बे में जाम लगने के कारण ट्रेनों का लेटतलीफ होना बन गया था। इसे लेकर दो पहिया सवार तो जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करते थे, जबकि अन्य वाहन चालक जीवनगंज रेलवे लाइन की तरफ से प्रयागराज की तरफ जाते थे। सोमवार की शाम छह बजे एक डीजे वाहन ने जीवनगंज रेलवे फाटक में टक्कर मारते हुए दूसरी तरफ निकल गया। दोनों फाटक टूटने के कारण रेल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह फाटक को सही किया जा सका। इस दौरान दिल्ली- हावड़ा मार्ग पर चलने वाले करीब आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इनका कहना है
भरवारी में जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिली है। इसके कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हो रहा है। सोमवार की शाम जीवनगंज रेलवे फाटक टूटने के बाद करीब दो घंटे के लिए दिक्कत आई थी। अब स्थित सामान्य है।
जीपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक, भरवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed