फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Life imprisonment for two people in Vijay Singh murder case

विजय सिंह हत्याकांड में दो लोगों को आजीवन कारावास

Sat, 29 Jan 2022 08:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for two people in Vijay Singh murder case
पिपरी कोतवाली के भगवतपुर गांव में छह साल पहले विजय सिंह हत्याकांड के दो आरोपियों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 60-60 हजार रुपये जमा करने का आदेश दिया है। शनिवार को सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट मोहर्रिर ने दोनों आरोपियों को कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अभियोजन के मुताबिक वादी भगवतपुर गांव निवासी महंत सिंह उर्फ शिवशंकर ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 मार्च 2015 को दोपहर तीन बजे उसके बेटे विजय सिंह को बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर पल्सर सवार तीन हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में चिल्ला मुंजफ्ता निवासी रावेंद्र सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने रावेंद्र सिंह, मिलन उर्फ मिलन पाल सहित चार लोगों को चिह्नित किया। जांच के बाद विवेचक ने मामले की चार्जशीट अदालत में दाखिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला अपर जिला जज छह संजय कुमार मिश्र की अदालत में विचाराधीन था। मुकदमे के विचारण के दौरान साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने दो लोगों को बरी कर दिया। अभियोजन की तरफ से जिला शासकीय अधिवक्ता सोमेश्वर तिवारी ने बहस की। कोर्ट ने शनिवार को रावेंद्र सिंह व मिलन उर्फ मिलन पाल को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 60-60 हजार रुपये जुर्माना लगाया। सजा सुनाने के बाद दोनों दोषियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed