फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Life imprisonment for two including former BJP district president Udayan Singh, was murdered in broa

फैसला : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन सिंह समेत दो को उम्रकैद, 10 साल पहले हुई थी दिन दहाड़े हत्या

Wed, 09 Nov 2022 07:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Nov 2022 07:32 PM IST
सार

वर्ष 2012 को पूरब शरीरा गांव का बुध नारायण दुबे सुबह खेत की तरफ शौच गया था। इस दौरान बुध नारायण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुध नारायण के बेटे दशरथ ने पुलिस को तहरीर दी कि उदयन सिंह अपनी रायफल लेकर खड़े थे।

विज्ञापन
Life imprisonment for two including former BJP district president Udayan Singh, was murdered in broa
कोर्ट का फैसला - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिमशरीरा कोतवाली के पूरबशरीरा में 10 साल पहले दिनदहाड़े हुए बुध नारायण दुबे हत्याकांड में दोषी करार दिए गए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन सिंह सहित दो लोगों को न्यायालय ने बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। अपर जिला जज प्रथम की अदालत ने फैसला सुनाते हुए दोनों पर अर्थदंड भी लगाया। मंगलवार को ही कोर्ट ने उसे कस्टडी में लेने का आदेश देते हुए जेल भेज दिया था।

विज्ञापन



बता दें कि वर्ष 2012 को पूरब शरीरा गांव का बुध नारायण दुबे सुबह खेत की तरफ शौच गया था। इस दौरान बुध नारायण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुध नारायण के बेटे दशरथ ने पुलिस को तहरीर दी कि उदयन सिंह अपनी रायफल लेकर खड़े थे। उनके ललकारने पर उदयन के पट्टीदार रंजीत ने उसके पिता को गोली मार दी। इस मामले में वर्ष 2016-17 में उदयन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। हालांकि महज दो महीने बाद ही वह जमानत पर छूट गया।

विज्ञापन

पुलिस ने विवेचना में खेल करते हुए उदयन सिंह का नाम निकालते हुए चार्जशीट दाखिल कर दी। इस पर वादी मुकदमा ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोबारा विवेचना कर चार्जशीट दाखिल की। यह मामला अपर जिला जज प्रथम शिवानंद सिंह की अदालत में विचाराधीन था। मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उदयन सिंह को दोषी करार देते हुए कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया था। चार अप्रैल 1997 में जब प्रयागराज से अलग कर कौशाम्बी को जिला बनाया गया तो पश्चिमशरीरा निवासी उदयन सिंह  को भाजपा ने अपना जिलाध्यक्ष बनाया था। इसके बाद उदयन सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क पर आ गए।

मामूली बात को लेकर हुई थी बुध नारायण की हत्या
मृतक बुध नारायण दुबे लोगों की मौत के बाद क्रिया कर्म का काम कराते थे। वर्ष 2012 में भाजपा नेता उदयन सिंह के घर के समीप एक दर्जी बिरादरी के व्यक्ति की मौत हो गई थी। बुध नारायण वहां क्रिया कर्म कराने गए थे, जिसमें उन्हें अच्छी खासी दक्षिणा मिली थी। जब बुध नारायण दक्षिणा में मिले समान को लेकर वापस लौट रहे थे तो उदयन सिंह के परिवार के एक युवक रंजीत ने उन्हें चिढ़ा दिया था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।


मौत के बाद मृतक के घर पहुंचे थे उदयन
बुध नारायण की हत्या के बाद भाजपा नेता उदयन उसके घर पहुंचा। वहां उसने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद बदले घटनाक्रम में उदयन सिंह के नामजद हत्या का केस दर्ज कराया गया।

विज्ञापन

कोर्ट ने इस बात पर किया ऐतराज
वादी मुकदमा के तहरीर में मजमून था कि उदयन सिंह घटना स्थल पर रायफल लेकर खड़ा था। उसके ललकारने पर रंजीत ने गोली मारी। इसके बाद भी पुलिस ने रंजीत को तो दोषी माना लेकिन उदयन सिंह को क्लीन चिट दे दी। इसी बात लेकर मृतक का बेटा दशरथ हाईकोर्ट पहुंचा। उसने बताया कि घटना उदयन सिंह के ललकारने पर हुई। इसके बाद भी पुलिस ने उदयन का नाम चार्जशीट से हटा दिया। इसी पर कोर्ट ने दोबारा विवेचना का आदेश पारित किया था।


आज कचहरी में रहेगी कड़ी सुरक्षा
भाजपा नेता व जिले के संस्थापक जिलाध्यक्ष उदयन सिंह को बुधवार को सजा सुनाया जाना है। इसकी भनक लगने के बाद पुलिस ने सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए हैं। माना जा रहा है कि उदयन के तमाम सर्मथक कचहरी पहुंच सकते हैं। इसे लेकर पुलिस के अलावा अभिसूचना विभाग के लोगों को भी सतर्क किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed