फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Leopard seen in Saidpur situated in the foothills of Yamuna, former District Panchayat member took the picture

Kaushambi : यमुना की तराई में बसे सैदपुर में दिखा तेंदुआ, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने खींची तस्वीर

Sun, 04 Feb 2024 01:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Feb 2024 01:27 PM IST
सार

चायल क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुर्गापुर के मजरा सैदपुर गांव से होकर बालू लदे वाहनों का कौशाम्बी में आवागमन होता है। जैतपुर पूरेहजारी निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सरोज भी बालू का कारोबार करते हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह अपनी स्कॉर्पियो से चालक अमित व दो अन्य साथियों के साथ जा रहे थे।

विज्ञापन
Leopard seen in Saidpur situated in the foothills of Yamuna, former District Panchayat member took the picture
गंगा के तराई इलाके में देखा गया तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना की तराई में बसे पिपरी कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव में शुक्रवार रात तेंदुआ देखा गया। गांव से होकर गुजर रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने उसकी फोटो खींची है। आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने सर्च अभियान चलाने की बात कही है।

विज्ञापन


चायल क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुर्गापुर के मजरा सैदपुर गांव से होकर बालू लदे वाहनों का कौशाम्बी में आवागमन होता है। जैतपुर पूरेहजारी निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सरोज भी बालू का कारोबार करते हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह अपनी स्कॉर्पियो से चालक अमित व दो अन्य साथियों के साथ जा रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वापस लौटते समय रेत वाले रास्ते में अचानक गाड़ी के सामने एक तेंदुआ आ गया। चालक ने गाड़ी रोक दी। दहशत के मारे अंदर बैठे लोगों ने शीशे चढ़ा लिए। वाहन के अंदर से ही उन्होंने तेंदुए की फोटो ले ली। जब तक वीडियो बनाते, तब तक वह झाड़ियों में चला गया। तेंदुआ दिखने की खबर से बालू घाट पर काम करने वाले मजदूर व अन्य वाहन चालक पूरी रात दहशत में रहे। शनिवार की सुबह यह बात आसपास के गांवों में भी फैल गई। लोग तराई और खेतों की तरफ जाने से कतराते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2015 में भी दिखा था तेंदुआ

इससे पहले वर्ष 2015 में भी प्रयागराज की सीमा पर स्थित नेवादा क्षेत्र के पंसारा गांव के पास तेंदुआ दिखा था। तब करीब 20 दिन सर्च अभियान चला था। ड्रोन कैमरे की भी मदद ली गई थी, लेकिन तेंदुए का पता नहीं चला था। डीएफओ बताते हैं कि चित्रकूट के अलावा प्रयागराज और फतेहपुर में भी नदियों के किनारे तेंदुए पाए जाते हैं।

सैदपुर गांव के पास दिखे जिस वन्यजीव की तस्वीर मिली है, वह तेंदुआ है। कर्मचारियों को आसपास के क्षेत्र के सर्च अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील है कि अकेले घर से बाहर न निकलें। खेत, खलिहान या तराई में जाए तो समूह में। लाठी-डंडे साथ रखें। - आरएस यादव, डीएफओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed