फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Lemon trader killed in collision with DCM truck

Kaushambi News: डीसीएम की टक्कर से नींबू कारोबारी की गई जान, कटकर दूर जा गिरा पैर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Lemon trader killed in collision with DCM truck
मृतक वीरेंद्र की फाइल फोटो
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा चायल स्थित नईम मियां का पूरा मोहल्ला के पास बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार नींबू कारोबारी की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक का दायां पैर कटकर सड़क से दूर जा गिरा। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

निजामपुर पुरैनी गांव निवासी वीरेंद्र कुमार पटेल (32) पुत्र राम सजीवन नींबू का कारोबार करते थे। पत्नी पूजा पटेल के मुताबिक, वीरेंद्र ने जानकीपुर में नींबू का एक बाग ठेके पर लिया था। बृहस्पतिवार को वह बाग में नींबू की तोड़ाई करवाने गए थे।
विज्ञापन

किसी काम के सिलसिले में वह कस्बा चायल आए और काम निपटाकर बाइक से वापस जानकीपुर लौट रहे थे। इसी दौरान नईम मियां का पूरा मोहल्ला के पास मनौरी-चायल मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वीरेंद्र का दायां पैर कटकर दूर जा गिरा और वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे।
घटना की सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को हादसे की सूचना दी, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार डीसीएम चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक वीरेंद्र की फाइल फोटो

मृतक वीरेंद्र की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed