फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   lekhpal suspended after bribe taken video viral, official investigation begins

चायल में रिश्वतखोर लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

Thu, 09 Sep 2021 05:21 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 09 Sep 2021 05:21 PM IST
सार

चायल तहसील में तैनात लेखपाल शिवसागर पांडेय के पास कुछ दिन पहले तक चायल, गेरिया खालसा, रोही, और दरवेशपुर गांव का चार्ज था। अभी हाल ही में इन्हें रोही और दरवेशपुर से हटाकर काजू गांव का चार्ज दिया गया था। मंगलवार की देर शाम वरासत के एक मामले को लेकर आरोपी लेखपाल शिवसागर पांडेय का वीडियो वायरल हुआ।

विज्ञापन
lekhpal suspended after bribe taken video viral, official investigation begins
lekhpal suspended after bribe taken video viral, official investigation begins

विस्तार

चायल। तहसील प्रशासन ने बुधवार को घूसखोरी के आरोप में लेखपाल शिवसागर को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। लेखपाल पर वरासत के एक मामले में पांच सौ रुपये घूस लेने का आरोप था। फरियादी से घूस लेते लेखपाल के वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य लेखपालों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन


चायल तहसील में तैनात लेखपाल शिवसागर पांडेय के पास कुछ दिन पहले तक चायल, गेरिया खालसा, रोही, और दरवेशपुर गांव का चार्ज था। अभी हाल ही में इन्हें रोही और दरवेशपुर से हटाकर काजू गांव का चार्ज दिया गया था। मंगलवार की देर शाम वरासत के एक मामले को लेकर आरोपी लेखपाल शिवसागर पांडेय का वीडियो वायरल हुआ। वायरल हो रहे वीडियो में पीड़ित वरासत का आवेदन पत्र लेखपाल को देते हुए इसे पूरा करने की मांग कर रहा है। इस काम के लिए आरोपी लेखपाल फरियादी से पांच सौ रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है।
विज्ञापन


वीडियो में लेखपाल यह भी कहता दिखाई दे रहा है कि बिना मजदूरी के वह एक भी काम नहीं करता है। इतना ही नहीं वीडियो में आरोपी लेखपाल द्वारा कुछ अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया है। वायरल वीडियो और पीड़ित के शिकायती पत्र को संज्ञान में लेकर एसडीएम चायल ज्योति मौर्या ने आरोपी लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि लेखपाल को निलंबित करने के बाद विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। वायरल हो रहे वीडियो के बारे में यह बताया गया कि काजू गांव से आए राजू नाम के फरियादी का है, जो अपने पिता की मृत्यु के बाद वरासत दर्ज कराने के लिए काफी दिनों से तहसील में लेखपाल का चक्कर काट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
कड़ा। स्थानीय कोतवाली के दारानगर पॉवर हाउस के समीप मंगलवार की रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

कड़ा कड़ाधाम कोतवाली क्षेत्र के बक्सी का पूरा अड़ारपर निवासी लवकुश पटेल का 18 वर्षीय बेटा जितेंद्र पटेल मंगलवार को अपने बड़े भाई धर्मेंद्र पटेल की ससुराल चतुरीपुर गांव गया था। रात करीब दस बजे जितेंद्र बाइक से घर लौट रहा था, तभी दारानगर विद्युत उपकेंद्र के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।


हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आननफानन जितेंद्र को इलाज के लिए सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए देर रात में ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है। परिजनों ने बुधवार की शाम नम आंखों से मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed