{"_id":"57dedabf4f1c1b223aa825d3","slug":"lekhpal-strike-in-manjhanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों की हड़ताल से बढ़ रहे भूमि विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों की हड़ताल से बढ़ रहे भूमि विवाद
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपालों की बेमियादी हड़ताल से गांवों में विवाद बढ़ने लगा है। भूमि विवाद के मामलों से तनातनी का माहौल बनने लगा है। लेखपालों के काम न करने के कारण पुलिस ने भी हाथ खींच लिया है। इससे शांति व्यवस्था का खतरा बढ़ गया है। चायल व सिराथू तहसील में सबसे ज्यादा शिकायतें हैं, लेकिन अधिकारी इन परिस्थितियों से निपट नहीं पा रहे हैं।
जमीनी विवाद को लेकर एक हफ्ते के भीतर पांच गांवों में मारपीट हो चुकी है। कहीं बंटवारे का विवाद है तो कहीं कब्जे का। पइंसा थाना क्षेत्र के अनेठा, भैरमपुर में मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। कुछ शातिर लोग लेखपालों की हड़ताल का फायदा उठाकर जबरन जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसकी कवायद तेजी से शुरू हो गई है। चायल तहसील क्षेत्र में यह खेल खुलेआम खेला जा रहा है।
शिकायतें हो रही हैं, लेकिन लेखपालों की हड़ताल के कारण निस्तारण नहीं हो पा रहा है। थाना पुलिस यह कहकर जाने से इंकार कर देती है कि वह एसडीएम से आदेश लाए। बिना लेखपाल की रिपोर्ट के पुलिस को अधिकारी निर्देश नहीं दे पा रहे हैं। यह स्थिति जिले में चिंताजनक होती जा रही है। इस मामले में सिराथू व चायल तहसील अव्वल है। परेशान लोगों को इन हालातों से निपटने का कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है।