फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Last year 25 percent more bikes were sold on Navratri

Kaushambi News: नवरात्र पर पिछले साल 25 फीसदी ज्यादा बिकीं बाइकें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Last year 25 percent more bikes were sold on Navratri
नवरात्र पर वाहनों का बाजार गुलजार है। युवाओं को हाई स्पीड वाली बाइकें ज्यादा रास आ रहीं हैं। जिले की पिछले साल की अपेक्षा इस बार 25 फीसदी ज्यादा बाइकें बिकी हैं। वहीं, स्कूटी के खरीदार भी कम नहीं हैं। व्यापारियों ने कहा है कि नवरात्र को देखते हुए धनतेरस और दीपावली पर उनका उत्साह बढ़ा है।
विज्ञापन

ओसा रोड स्थित एक बाइक एजेंसी के जनरल मैनेजर विकास अग्रहरि बताते हैं कि पिछले नवरात्र से इस बार 25 फीसदी ज्यादा वाहन बिकें हैं। बाइकें और स्कूटी मिलाकर 78 वाहनों की बिक्री हुई है। धनतेरस के लिए 48 बुकिंग हो गईं हैं। मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक बाइक एजेंसी के मालिक शेखर जायसवाल ने बताया कि पिछले साल के जैसा ही माहौल है। व्यापार बढ़ा नहीं तो घटा भी नहीं। करीब 40 बाइकें बिकी हैं। धनतेरस के लिए 10 बाइकें बुक हो गईं हैं। उम्मीद है कि इस बार धनतेरस में अच्छा व्यापार होगा।
विज्ञापन

---------
हेलमेट दे रहा तो कोई प्रेशर कूकर और नकद में छूट

ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियों ने ऑफर की भरमार लगा दी है। कोई प्रेशर कुकर तो कोई नकद में छूट दे रहा है। बाइक के साथ तो मुफ्त में हेलमेट तक दिए जा रहे हैं। ग्राहकों को व्यापारी एक हजार से आठ हजार तक कैशबैक दे रहे हैं। एक ट्रैक्टर एजेंसी के संचालक प्रदीप सिंह ने बताया कि कंपनी ने लकी ड्रॉ चलाया है। इसमें ट्रैक्टर और बुलेट समेत 15 तरह के गिफ्ट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed