फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   last date for admission in navodaya vidyalaya is 30 november

नवोदय में कक्षा छह में दाखिला का अंतिम मौका 30 तक

Sun, 21 Nov 2021 07:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
last date for admission in navodaya vidyalaya is 30 november
जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख 30 नवंबर निर्धारित है। कक्षा छह में दाखिला प्रवेश परीक्षा से होगा। पंजीकरण के लिए छात्र का जिले के किसी भी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ना अनिवार्य है। इसके लिए आवेदन की तिथि 30 नवंबर तक ही मान्य है। जिले में एक मात्र जवाहर नवोदय विद्यालय टेंवा में है। विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश परीक्षा से दाखिला मिलता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विमल कुमार मिश्र के अनुसार शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा छह में प्रवेश के लिए छात्रों का पंजीकरण शुरू हैं।
विज्ञापन

विद्यालय में कक्षा छह में 80 सीटों पर दाखिले होने हैं। बताया कि कक्षा छह में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है। इसके बाद कोई पंजीकरण नहीं होगा। पंजीकरण ऑनलाइन होना है। छात्र किसी भी जन सेवा केंद्र से पंजीकरण करा सकते हैं। नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए मानक निर्धारित हैं। कहा कि छात्र किसी भी जिले का निवासी हो सकता है, लेकिन छात्र चालू सत्र में कौशाम्बी जिले के किसी भी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ रहा हो। साथ ही छात्र का उसी विद्यालय में लगातार तीन साल कक्षा तीन, चार व पांच में पढ़ना अनिवार्य है। अभिभावक विस्तृत जानकारी नवोदय विद्यालय टेंवा से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed