फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Land grabbing was the forger , stranded

जमीन हथियाने को बने जालसाज, फंसे

Wed, 21 Jan 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Wed, 21 Jan 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
मृतक पड़ोसी के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को खड़े करके जालसाजी से वसीयत लिखाना पल्टीपुर गांव के 3 व्यक्तियों को मंहगा पड़ा है। अदालत के आदेश पर इस मामले में सैनी कोतवाली पुलिस ने इन व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन


सिराथू तहसील क्षेत्र के पल्टीपुर गांव निवासी मुन्नीलाल ने बताया कि सात साल पहले उसके पिता केदारनाथ की मौत हो चुकी है।आरोप है कि मौत के बाद गांव के ही जालसाजों ने उसकी पैतृक जमीन हथियाने के लिए उनके स्थान पर दूसरे व्यक्ति को खड़ा करके वसीयत लिखा ली। इस फर्जीवाड़े की जानकारी होने पर मुन्नीलाल ने एसडीएम सिराथू के साथ ही सैनी कोतवाली पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


आरोप है कि कई बार प्रार्थनापत्र देने के बाद भी तहसील और कोतवाली में उसकी सुनवाई नहीं की गई। अफसरों और इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को सैनी कोतवाली पुलिस ने गांव के ही रहने वाले जीतलाल, संतोष कुमार, शिवबाबू के  खिलाफ फर्जीवाड़ा करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। उधर, एफआईआर होने से जालसाजों के होश उड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed