फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Land acquisition process completed, work on bridges worth Rs 98 crore will gain momentum

कौशाम्बी : भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी, 98 करोड़ के पुलों के काम को मिलेगी रफ्तार

Sun, 29 Oct 2023 04:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Oct 2023 04:07 PM IST
सार

सेतु निगम की ओर से चायल ब्लॉक के सैयदसरावां में 35 करोड़, कड़ा के सुजातपुर में 39 करोड़ और अजुहा नगर पंचायत के कस्बे में 24 करोड़ से रेलवे ओवर ब्रिज बनवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Land acquisition process completed, work on bridges worth Rs 98 crore will gain momentum
सुजातपुर में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिले में निर्माणाधीन तीन रेलवे ओवर ब्रिज(आरओबी) के लिए चिह्नित भूमि के अधिग्रहण की अटकी हुई प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। इससे करीब 98 करोड़ की परियोजनाओं के सुस्त पड़े काम को रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


सेतु निगम की ओर से चायल ब्लॉक के सैयदसरावां में 35 करोड़, कड़ा के सुजातपुर में 39 करोड़ और अजुहा नगर पंचायत के कस्बे में 24 करोड़ से रेलवे ओवर ब्रिज बनवाए जा रहे हैं। वर्ष 2021 में इनका निर्माण शुरू हुआ था, जिसे जून-2024 में पूरा होना है। तीनों पुलों के निर्माण के लिए आसपास की निजी भूमि खरीदी जानी थी। शुरुआत में निगम ने सहमति से भूमि का बैनामा कराने का प्रयास किया, लेकिन तमाम काश्तकार इसके लिए राजी नहीं हुए।

विज्ञापन

भूमि न मिलने के कारण परियोजनाएं रेंगती रहीं। यही वजह रही कि अभी तक केवल 50 फीसदी काम हो पाया है। महीनों चली मान मनौव्वल के बाद सफलता न मिलने पर निगम ने पिछले साल नवंबर में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी थी, जो अब लगभग पूरी हो चुकी है। भूमि अधिग्रहण के लिए मुआवजे के करीब तीन करोड़ रुपये भूमि अध्याप्ति विभाग को दिए जा चुके हैं। सिर्फ भूमि पर कब्जा मिलना बाकी है।
यह भी जल्द मिल जाएगा। इसके बाद तीनों परियोजनाओं के काम को रफ्तार मिलेगी।

विज्ञापन

रेलवे ओवर ब्रिज के लिए चिह्नित और मिली भूमि

परियोजना - चिह्नित भूमि - मिली भूमि - काश्तकार - बैनामा करने वाले कातश्कार
सैयदसरावां - 1.3 हेक्टेयर            - 0.24 हेक्टेयर - 112             - 30

अजुहा - 0.53 हेक्टेयर - 2.28 हेक्टेयर - 82             - 40
सुजातपुर - 0.29 हेक्टेयर - 0.16 हेक्टेयर - 33             - 18

विज्ञापन

तीनों पुल बनने से आवागमन में होगी सहूलियत

सुजातपुर निवासी चंद्रमोहन और अरविंद सिंह ने बताया कि मंझनपुर से टेंगाई होते हुए जीटी रोड आने वाले राहगीरों को सुजातपुर में रेलवे क्राॅसिंग के जाम से जूझना पड़ता है। पुल बनने से समस्या दूर हो जाएगी। अजुहा के शिवम अग्रहरि और सुनील केसरवानी ने बताया कि अजुहा का निर्माणाधीन पुल बना तो शाखा होते हुए फतेहपुर जाना आसान होगा। सैयद सरावां निवासी मनोज त्रिवेदी और अनिल केसरवानी का कहना है कि सैयद सरावां में ओवर ब्रिज बनने से जीटी रोड से काजू, चरवा, मनौरी समेत करीब 40 गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।


भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही भूमि पर कब्जा मिल जाएगा। इसके बाद परियोजनाओं को रफ्तार मिलेगी। निर्धारित समय के अंदर ही काम पूरा कर लिया जाएगा। -रोहित मिश्रा, एई, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed