फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Laborer who went to extract sand in Yamuna drowned in water

यमुना में बालू निकालने गया मजदूर पानी में डूबा

Tue, 24 May 2022 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Laborer who went to extract sand in Yamuna drowned in water
तहसील के पंसारा स्थित यमुना घाट पर सोमवार दोपहर साथियों के साथ नाव से बालू निकालने गया मजदूर पानी में डूब गया। युवक के साथ रहे अन्य लोगों ने नदी में उसे खोजने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जाल डलवाकर लापता मजदूर की खोजबीन शुरू करा दी है।
विज्ञापन

भोपतपुर गांव निवासी लालू निषाद (22) मजदूर है। इन दिनों वह पिता के साथ पंसारा घाट पर नाव से बालू निकालने का काम करता था। सोमवार को वह गांव के साथी मजदूरों के साथ पंसारा घाट पर नाव से बालू निकालने के लिए गया था। दोपहर करीब तीन बजे वह नदी से बालू निकालते समय यमुना में डूब गया। उसके साथी मजदूरों ने नदी में खोजबीन की, लेकिन पानी गहरा होने के कारण लालू को नहीं निकाला जा सका। घटना की जानकारी होने पर प्रयागराज के करैली कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से जाल डलवाया। देर शाम तक लालू का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed