फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Laborer dies after being hit by goods train

Kaushambi News: मालगाड़ी की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Fri, 02 Aug 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 02 Aug 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after being hit by goods train
सैनी के सयांरा गांव के समीप बृहस्पतिवार सुबह रेलवे ट्रैक की बिखरीं गिट्टियां समेटने के दौरान एक मजदूर मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक पश्चिम बंगाल का रहने वाला था।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल प्रांत के मालदा जनपद के चोरामनी निवासी दुलाल ओरौ (40) रेलवे में ठेकेदार के साथ मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह सैनी के सयांरा गांव के समीप रेलवे पटरी की बिखरीं गिट्टियां हटा रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान कानपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद साथी मजूदरों ने घटना की जानकारी ठेकेदार के साथ सैनी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव कब्जे में लिया। वहीं मजदूर के मौत की खबर पाकर परिजन कौशाम्बी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed