कौशांबी : डंफर ने चपेट में आने से बाइक सवार लैब टेक्नीशियन की मौत, चित्रकूट में थे तैनात
महेवाघाट थाना क्षेत्र के मनकापुर गाव निवासी चंद्रभान सिंह (55) चित्रकूट जिले के मऊ में लैब टेक्नीशियन पद पर तैनात थे। शुक्रवार सुबह ड्यूटी में जाते समय जैसे ही वह मवई मोड़ के पास पहुंचे तो महेवाघाट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवार लैब टेक्नीशियन को जोरदार टक्कर मार दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महेवा घाट थाना क्षेत्र के मनकापुर गांव में डंपर की चपेट में आने से लैब टैक्निशयन की मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। घटना उस समय हुई जब वह ड्यूटी पर जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के मनकापुर गाव निवासी चंद्रभान सिंह (55) चित्रकूट जिले के मऊ में लैब टेक्नीशियन पद पर तैनात थे। शुक्रवार सुबह ड्यूटी में जाते समय जैसे ही वह मवई मोड़ के पास पहुंचे तो महेवाघाट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवार लैब टेक्नीशियन को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। चंद्रभान सिंह को दो पुत्र दो पुत्र पंकज सिंह और अंचल सिंह हैं। पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।