फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kranti diwas

सपाइयों ने डायट मैदान में भरी हुंकार

Thu, 10 Aug 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 10 Aug 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा बुधवार को डायट मैदान में क्रांति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सपाइयों ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। पार्टी पदाधिकारियों ने वारी-वारी से अपनी बातें रखकर सपा शासनकाल की जनहितकारी नीतियों का बखान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन


 देश बचाओ, देश बनाओ नारे के साथ क्रांति दिवस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष माजिद अली ने कहा कि देश की एक-एक जनता का समान अधिकारी है। कोई छोटा और बड़ा नहीं है। मौजूदा भाजपा सरकार देश को गर्त में ले जाने का काम कर रही है। पूर्व चेयरमैन कैलाश केसरवानी ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल है। वह आमजन व किसानों से किए गए वायदे को पूरा नहीं कर पा रही है। छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण का वादा भी पूरा नहीं हो पा रहा है। युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि आने वाले 2019 का चुनाव भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने वाला साबित होगा। मौजूदा सरकार ने शिक्षामित्रों की रोजी-रोटी छीना तो लोहिया आवास के आधे रकम का प्रधानमंत्री आवास दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सदर विस प्रत्याशी हेमंत कुमार टुन्नू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा चलाई गई 108 एम्बुलेंस को मौजूदा सरकार तेल तक नहीं दे पा रही है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि मौजूदा सरकार जनहित के प्रति कितना सचेत है। प्रदेश सचिव व जिले के प्रभारी श्याम लाल पाल ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे जनविरोधी कार्यों पर जमकर बरसे। अंत में पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने कहा कि सपा शासनकाल की योजनाओं को मौजूदा सरकार ने बंद करते हुए द्वेषभावना को उजागर किया है। कार्यक्रम में चंद्रबली सिंह पटेल, भानू यादव, गुलाम हुसैन, प्रमोद यादव, रईश अहमद, अश्वनी सिंह, हाजी ओवैश अहमद, मानसिंह, जगदीश शिवहरे, शिवमूरत यादव, अनीश चच्चा, राजवन सिंह यादव, बृजभान सिंह आदि सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed