{"_id":"6245f7dad8790858f24eeaef","slug":"kovid-ward-ready-to-admit-300-patients-kaushambi-news-ald3298842129","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 मरीजों को भर्ती करने के लिए कोविड वार्ड तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 मरीजों को भर्ती करने के लिए कोविड वार्ड तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। कोविड-19 की चौथी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया है। जागरूकता अभियान के साथ ही अस्पतालों के कोविड वार्डों में लगे ऑक्सीजन प्लांट समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। सीएमओ ने जिले में 300 कोविड मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्ड तैयार कर लिए जाने का दावा किया है।
दुनिया के कई देशों में तेजी के साथ कोरोना वायरस फैल रहा है। इससे आशंका जताई जा रही है कि भारत में मई तक चौथी लहर आ सकती है। संभावित चौथी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को हाईटेक किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केसी राय ने बताया कि कोविड संक्रमितों के इलाज के लिए फिलहाल 300 बेड सुरक्षित किए गए हैं।
संयुक्त जिला चिकित्सालय में 100 बेड का कोविड वार्ड बनाया गया है। इसमें 40 बेड बच्चों के लिए सुरक्षित हैं। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलम चंद कड़ा, सिराथू व पीएचसी मंझनपुर में 50-50 बेड के कोविड वार्ड बनाए गए हैं। मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए सभी बेडों में पाइप लाइन दौड़ाई गई है। सभी सीएचसी, पीएचसी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आशाओं के जरिए ऐसे लोगों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं जिनमें कोविड-19 के लक्षण दिख रहे हों। ऐसे लोगों की कोरोना जांच अवश्य कराई जाए।