फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kotedar against strikae

ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ खोला मोर्चा

Fri, 08 Jul 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 08 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
kotedar against strikae
other
ग्रामीणों ने सरकारी सस्ते गल्ले के  दुकानदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि 27 जून को भी इससे पहले की गई शिकायत और जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। शुक्रवार को सैकड़ाें ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम मंझनपुर से की। एसडीएम ने ग्रामीणों को जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


सदर तहसील के मकदूमपुर ढोकसहा के ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। गांव के भइया लाल, कमलेश कुमार, सांई बाबा, रामराज, नेक पाल, मैकू, सोमनाथ, जगजीत कुुमार, बुधई लाल, मैकू लाल, देव प्रयाग, दुखी, भैरव आदि का कहना है कि महिला कोटेदार का पति गरीबाें को नियमित राशन न देकर बाजार में बेच देता है।
विज्ञापन


विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो जाता है। जिसकी शिकायत 27 जून को ग्रामीणों ने जिलापूर्ति अधिकारी से की थी। पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को ग्रामीणों ने तहसील मंझनपुर में शिकायत करते हुए दुकान निरस्त किए जाने का प्रार्थना पत्र एसडीएम को सौंपा। उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed