फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kisan news

सदमे में अनेठा के किसान राजाराम की मौत

Sun, 26 Apr 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 26 Apr 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
मौसम की मार से बर्बाद हुई फसलों के सदमे में किसानों की मौत का सिलसिला जारी है। रविवार को भी सदमे में सिराथू तहसील के मोहब्बतपुर अनेठा गांव के किसान राजाराम (65) की सांसें थम गईं। इसके साथ ही जिले में सदमे से मरने वाले किसानों की तादात 22 हो गई है। राजाराम के बेटे महेश ने बताया कि उसके पास कुल 3 बीघा खेत है। इसमें से दो बीघे में गेहूं की फसल बोई गई थी। उसका कहना है कि मार्च महीने में तेज हवाओं के साथ बार-बार हुई बरसात के कारण गेहूं की सारी फसल गिरकर बर्बाद हो गई थी।
विज्ञापन


 इससे बालियों में दाने ही नहीं पड़े। उसका कहना है कि खेत में बर्बाद फसल समेटकर शनिवार को मड़ाई की गई थी। बर्बादी के बाद भी यह अनुमान था कि 7-8 कुंतल गेहूं की पैदावार हो जाएगी। पर, मड़ाई में सिर्फ दो कुंतल ही अनाज निकला। इतनी कम उपज देख  उसके पिता परेशान हो गए थे। रात भर वह ठीक से सो नहीं सके थे। सुबह भी खलिहान के पास जाकर करीब दो घंटे तक गुमसुम बैठे रहे। उसके बाद घर आकर चारपाई पर लेट गए। कुछ देर बाद ही उनकी सांसें थम र्गइं। बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों का मानना है कि बर्बाद हुई फसल के गम में ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौत हो गई। किसान की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed