{"_id":"6168812b08437a4157675318","slug":"killer-attack-on-teacher-returning-after-teaching-coaching-serious-kaushambi-news-ald3182016150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग पढ़ाकर लौट रहे शिक्षक पर कातिलाना हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग पढ़ाकर लौट रहे शिक्षक पर कातिलाना हमला, गंभीर
विज्ञापन
Killer attack on teacher returning after teaching coaching, serious
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के सुरसेनी गांव के समीप बुधवार शाम कोचिंग पढ़ाकर घर लौट रहे बाइक सवार बदमाशों ने कातिलाना हमला किया। बदमाशों ने शिक्षक के मुंह व सिर पर कई वार किए। लोगों को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी शिक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां शिक्षक की हालत नाजुक बनी हुई है।
तिल्हापुर गांव निवासी इकबाल बहादुर सिंह ने बताया कि वह सरायअकिल कस्बे में छात्रों को कोचिंग पढ़ाते हैं। बुधवार शाम करीब सात बजे वह बच्चों को कोचिंग पढ़ाकर साइकिल से अपने गांव तिल्हापुर लौट रहे थे।
जैसे ही वह सुरसेनी गांव के समीप पहुंचे, अचानक पीपल के पेड़ के पास दो बाइक पर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोककर लिया। चारों बदमाशों ने गालीगलौज करते हुए लाठी डंडों से शिक्षक पर हमला कर दिया। उनके चीखने चिल्लाने पर सुरसेनी गांव के ग्रामीणों मौके की ओर दौड़े।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर बिन्नई गांव की ओर भाग निकले। मारपीट में शिक्षक के मुंह, सिर व हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार के सदस्यों को खबर दी। शिक्षक के मुताबिक उनकी किसी से दुश्मनी हैं। वह अक्सर रात को कोचिंग पढ़ाकर घर जाते थे। उन पर हमला किसने व किस मकसद से किया? इसका पता नहीं है।
फिलहाल पुलिस ने जख्मी शिक्षक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिवार वाले भी घटना के बारे कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि शिक्षक ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।