फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kidnapped minor girl did the suicide

अगवा की गई किशोरी ने निगला जहर, गंभीर

Fri, 11 Sep 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
kidnapped minor girl did the suicide
दिनदहाड़े अगवा की गई चरवा इलाके की एक किशोरी ने गुरुवार सुबह जहर निगल लिया। गंभीर अवस्था में उसे एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। मामले में एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आशंका दुराचार की भी है। हालांकि परिजनों की ओर से दी गई तहरीर में इसका जिक्र नहीं है। पीड़िता ने अपना पक्ष कोर्ट में रखने की बात कही है। चरवा कोतवाली क्षेत्र का एक व्यक्ति किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि आठ सितम्बर को उसकी 15 वर्षीय बेटी पड़ोस स्थित दुकान जा रही थी। इस दौरान रास्ते से मनौरी निवासी एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया था। करीब चार घंटे बाद आरोपी किशोरी को उसके गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया। चरवा इंस्पेक्टर संतशरण सिंह के मुताबिक परिजनों ने तब तहरीर देने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

वे कह रहे थे कि आरोपी युवक को पकड़कर हिदायत दे दी जाए। बाद में गुरुवार सुबह लड़की के पिता व चाचा तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे। इसी बीच किशोरी ने घर में जहर निगल लिया। इसकी जानकारी होते ही परिवार वालों के होश उड़ गए। परिजनों ने आननफानन एम्बुलेंस की मदद से किशोरी को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने एसआरएन चिकित्सालय प्रयागराज रेफर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि या तो किशोरी युवक के साथ मर्जी से गई थी। यदि उसका अपहरण हुआ है तो आरोपी एक से अधिक होंगे। फिर इन लोगों ने दुराचार भी किया होगा। उधर, किशोरी का कहना है कि वह इस बारे में किसी से कोई बात नहीं करना चाहती। सीधे कोर्ट में ही बयान देगी। कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed