{"_id":"6410d9bd6bdd08f7b80a29e4","slug":"kharmas-starts-from-today-auspicious-works-will-be-banned-till-april-14-kaushambi-news-c-3-1-77881-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: आज से खरमास शुरू, 14 अप्रैल तक प्रतिबंधित रहेंगे मांगलिक कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: आज से खरमास शुरू, 14 अप्रैल तक प्रतिबंधित रहेंगे मांगलिक कार्य
Wed, 15 Mar 2023 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 15 Mar 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
बुधवार (आज) से 14 अप्रैल तक खरमास होने के कारण मांगलिक कार्यों विवाह, गृह प्रवेश, गृह निर्माण, नव प्रतिष्ठान, वधू प्रवेश, मुंडन, उपनयन संस्कार, देव प्रतिमा प्रतिष्ठा आदि के कार्यों पर विराम लग जाएगा। हालांकि धार्मिक कार्य विधि-विधान से संपन्न होंगे।
ज्योतिषाचार्य राम सियासन शास्त्री ने बताया कि धनु एवं मीन राशि में सूर्य के प्रवेश करने से खरमास लगता है, जिसकी अवधि एक माह तक रहती है। उन्होंने बताया कि 15 मार्च को सुबह 6:34 मिनट पर भगवान सूर्य कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जो कि 14 अप्रैल तक दोपहर 2:52 मिनट तक रहेंगे।
प्रात: 7:34 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र एवं दोपहर 12:52 बजे तक सिद्धियोग रहेगा। मीन राशि में सूर्य के प्रवेश से मीन संक्रांति का पुण्यकाल सूर्योदय से दोपहर 12:58 बजे तक रहेगा। बताया कि खरमास के कारण 14 अप्रैल तक और देव गुरु बृहस्पति एक अप्रैल से तीन मई तक अस्त रहेंगे।
विज्ञापन
शास्त्रों के अनुसार शादी के लिए बृहस्पति का उदय होना बेहद आवश्यक है, क्योंकि इन्हें वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। छह मई से पुन: विवाह मुहूर्त आरंभ होंगे।