{"_id":"697678e0cef57e9e780a3fc1","slug":"kgn-sporting-club-paschimsharira-became-champion-for-the-second-consecutive-time-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-135564-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: केजीएन स्पोर्टिंग क्लब पश्चिमशरीरा लगातार दूसरी बार बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: केजीएन स्पोर्टिंग क्लब पश्चिमशरीरा लगातार दूसरी बार बना चैंपियन
Mon, 26 Jan 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
शानू को मैन ऑफ द मैच का सम्मान देते आयोजक व अतिथि। स्रोत- खिलाड़ी
जय मां झारखंडी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को केजीएन स्पोर्टिंग क्लब पश्चिमशरीरा व अमृत स्पोर्टिंग क्लब अंधावा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में केजीएन क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमृत स्पोर्टिंग क्लब को 77 रन से पराजित कर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केजीएन स्पोर्टिंग क्लब पश्चिमशरीरा की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में चार विकेट खोकर 280 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सरताज ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 19 छक्के और आठ चौकों की मदद से 158 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, सत्यम पटेल ने 27 गेंदों में छह छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। अंधावा की ओर से गेंदबाज रोहित ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमृत स्पोर्टिंग क्लब अंधावा की टीम निर्धारित 16 ओवर में 203 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अजय भारती ने 30 गेंदों में पांच छक्के और पांच चौकों की मदद से 59 रन की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे सके। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सरताज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं जोगिया लाल बाबा क्लब धवाड़ा के बल्लेबाज शानू को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि अकबर सिंह, नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार फौजी, नगर पंचायत पूरब पश्चिमशरीरा के संजय सरोज, सहकारी समिति अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, राघवेंद्र सिंह, नगर पंचायत पूरब पश्चिमशरीरा के अधिशासी अधिकारी अंशुमान सिंह, हीरेंद्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन केसरवानी आदि रहे। मैच में रामानुज मिश्रा व वीरान सरोज अंपायर रहे। वहीं कमेंट्री की जिम्मेदारी सुधांशु, पूरन सिंह और रिजवान ने निभाई।