फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   keshav maurya in kaushambi

गुंडाराज से मुक्ति दिलाएगी भाजपा सरकार : केशव

Tue, 06 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 06 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
keshav maurya in kaushambi
political news
 जिले में मंगलवार को आई परिवर्तन यात्रा में देर शाम ओसा चौराहा में शामिल हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सपा व बसपा पर खूब तंज कसे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गुंडाराज व भ्रष्टाचार से सूबे की जनता त्रस्त हो चुकी है। अबकी न गुंडाराज होगा न भ्रष्टाचार सिर्फ भाजपा सरकार होगी। सपा पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि सपा की साइकिल की हवा न निकालें, बल्कि उसको खंड-खंड कर दीजिए तभी प्रदेश में शांति होगी। पीएम मोदी को गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि नोटबंदी की पीड़ा से जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


    प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीन सौ सीट से ज्यादा मिलेगी। पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनाएगी। कौशाम्बी की भी तीनों सीटों पर भाजपा का ही कब्जा होगा। पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले को सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि अभी गरीब व किसानों को पीड़ा है। जल्द ही यह राहत में बदल जाएगी। बसपा मुखिया मायावती पर हमला बोलते हुए कहा कि वह गरीबों व दलिताें का हितैषी बनने का ढोंग करती हैं। असली मसीहा पीएम मोदी हैं। इस नोटबंदी का असली लाभ इसी वर्ग को मिलने वाला है। भ्रष्टाचारी ही इसका विरोध कर रहे हैं। आम जनता खुश है। इसके पहले भाजपा नेता व सिराथू ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र सोनकर ने प्रदेश अध्यक्ष का मंझनपुर में स्वागत किया। उनके साथ परिवर्तन यात्रा में सांसद विनोद सोनकर, जिले के प्रभारी सीतारमण त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष रमेश पासी, संजय गुप्ता, सुभाष केशरवानी, जितेंद्र सोनकर, राजदेव आदि रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस का प्रदेश से अस्तित्व खत्म
परिवर्तन यात्रा लेकर जिले में आई रीता बहुगुणा जोशी कांग्रेस पर ही हमलावर रहीं। जगह-जगह हुए स्वागत समारोह के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर ही कटाक्ष किए। करारी, पूरामुफ्ती, मूरतगंज में भाजपा नेत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार प्रदेश में आने वाली है। कांग्रेस का अस्तित्व प्रदेश से खत्म हो चुका है। राहुल गांधी ने खून की दलाली का बयान दिया तो उनकी आत्मा कराह उठी। इसके बाद ही उन्होंने पार्टी छोड़ी। कहा कि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का फैसला लेकर देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का कार्य किया। कहा कि 25 दिन बीत गए हैं। 25 दिन बाकी है। धैर्य रखिए सबके दिन बदलने वाले हैं। भ्रष्टाचारियोें को इससे तकलीफ है, आम आदमी को नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed