{"_id":"5e3b14548ebc3ee61d7f9fd8","slug":"kaushmabi-news-kaushambi-news-ald2676714187","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदे के आतंक से छात्रा ने छोड़ा स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदे के आतंक से छात्रा ने छोड़ा स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। चरवा कोतवाली क्षेत्र की एक छात्रा ने शोहदे के आतंक से स्कूल छोड़ दिया है। शोहदा इतना मनबढ़ है कि बुधवार को घर के सामने उसने छात्रा से छेड़खानी की। जबर्दस्ती मोबाइल देने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर लेकर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
चरवा इलाके की एक लड़की पास के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। उसने बताया कि स्कूल आते-जाते वक्त पड़ोसी युवक आए दिन उसके साथ छेड़खानी करता है। कभी अश्लील फब्तियां कसता है तो कभी कंकड़ फेंककर मारता है। उसकी हरकतों से आजिज छात्रा ने हफ्ते भर से स्कूल जाना बंद कर दिया है। वह इतनी सहमी हुई है कि घर से निकलने में भी डरती है। पीड़िता का कहना है कि बुधवार सुबह परिजनों ने उसको पास की दुकान सामान लेने भेजा था। आरोप है कि वहां भी शोहदा पहुंच गया और बात करने के लिए जबर्दस्ती मोबाइल देने लगा। नहीं लेने पर मोबाइल वहीं रखकर चला गया। बात इस हद तक पहुंचने के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। मामले में चरवा कोतवाल संतशरण सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।