फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushmabi news

दुर्घटना में घायल को पहुंचाए अस्पताल, कोई नहीं करेगा परेशान:एसपी

Fri, 29 Nov 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
kaushmabi news
kaushmabi news - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। सड़क हादसे में कोई व्यक्ति जख्मी दिखे तो उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाना, सभी नागरिकों को धर्म है। अस्पताल या पुलिस मदद करने वाले व्यक्ति से किसी तरह की बेवजह पूछताछ नहीं करेगी। अगर पुलिस या अस्पताल को परेशान करे तो यूपी-112 में फोन करके मदद ली जा सकती है। दखलंदाजी करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। यह बातें गुरुवार को यातायात माह के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय टेंवा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी अभिनंदन ने कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी अभिनंदन व विशिष्ठ अतिथि एआरटीओ शंकर जी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। एआरटीओ ने यातायात नियमों की जानकारी दी। कहा कि बाइक सवार घर से निकलने पर हेलमेट जरूर लगाएं। हेलमेट नहीं लगाने पर एक बार पुलिस व एआरटीओ की चालान से बचा जा सकता है। इससे पहले स्कूल की छात्रा चैत्रा प्रकाश राठौर, दिपाली सरोज, वर्षा मोदनवाल, विभा मौर्या, आर्या केसरवानी, प्रिया सिंह, सुश्मिता शर्मा, मुस्कान सिंह, वाणी मालवीय ने सरस्वती वंदन प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। संगीत शिक्षक सात्विक मालवील द्बारा यातायात सुरक्षा को लेकर रचित गीत-सड़क सुरक्षा नियमों को जन-जन तक पहुंचाना है, हर एक व्यक्ति सुरक्षित हो, यह संकल्प निभाना है, को छात्रा वाणी मालवीय ने आवाज दी।
विज्ञापन

सड़क हादसे पर आधारित लघु नाटिका का छात्र दीपक सरोज, मेजर सरोज, शैलेंद्र, धनराज, रोहित, अनीश, मानू, आदित्य, प्रणव, अरुण, रवींद्र, जीतेंद्र, प्रिंस और नीरज ने प्रस्तुतीकरण किया। पुलिस पाठशाला के समापन अवसर पर स्कूल के प्राचार्य विमल कुमार मिश्र ने आए हुए अतिथियों के प्रति अभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक रवींद्र त्रिपाठी, उप प्राचार्य विनोद कुमार श्रीवास्तव, शिक्षिका कनक पांडेय सहित सारा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed