फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi's relationship with Lord Shriram, started 2024

Kaushambi News: भगवान श्रीराम से जोड़ा कौशाम्बी का नाता, किया 2024 का आगाज

Sat, 08 Apr 2023 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 08 Apr 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi's relationship with Lord Shriram, started 2024
शक्तिपीठ शीतला धाम कड़ा में पहली बार जनसभा करने आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंच संभालते ही सबसे पहले मां शीतला को नमन किया। इसके बाद भगवान गौतम बुद्ध व जैनियों के छठे तीर्थंकर पद्म प्रभु के नाम का जिक्र कर उन्हें प्रणाम किया।
विज्ञापन

अमित शाह ने कहा कि इसी जिले की वीरांगना दुर्गा भाभी ने भगत सिंह के साथ मिलकर अंग्रेजों के दांत खट्टे किए। उन्होंने इतिहास के 16 महाजनपदों का जिक्र करते हुए कहा कि तब यह कौशाम्बी वत्सराज हुआ करता था। यह काफी समृद्ध राज्य था। भगवान श्रीराम व सम्राट अशोक ने भी यहां प्रवास किया।
विज्ञापन

उन्होंने सांसद विनोद सोनकर की तरीफ की। बोले, खेलो इंडिया पर प्रधानमंत्री का विशेष फोकस है। इसी का प्रयास रहा कि सांसद ने यहां भी खेल स्पर्धा कराई। इसमें 16 हजार युवाओं ने खेलने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए। इनमें से 3,124 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। खेलो इंडिया पीएम का मूलमंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाह ने कहा कि खेल से व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक विकास होता है। पिछले चुनावों की याद ताज करते हुए शाह ने कहा कि वह वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए आए थे। तब भी जिले के लोगों ने हाथ उठाकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया था।
इसके बाद 2017 के चुनाव में भाजपा अध्यक्ष रहते हुए भी उन्हें कौशाम्बी आने का मौका मिला। यहां के लोगों का प्यार व विश्वास रहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। भाजपा ने 325 सीट जीत कर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। 2019 के चुनाव में सपा, बसपा व कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया और दोबारा भाजपा की सरकार व नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी जनता ने भरोसा कर योगी की सरकार बनाई।

अब 2024 के चुनाव की बारी है। उन्होंने हाथ उठवाकर पूछा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे की नहीं? इस पर लोगों ने हां में जवाब दिया।


डिप्टी सीएम केशव मौर्य को बताया मित्र

अमित शाह ने अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित राज्य सरकार के मंत्रियों की तारीफ की। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को अपना मित्र बताकर विरोधियों को सकते में डाल दिया। दरअसल, विधान सभा चुनाव के दौरान गृहमंत्री सिराथू से चुनाव लड़ रहे केशव प्रसाद मौर्य के समर्थन में चुनाव प्रचार करने आए थे। चुनाव में पराजय के बाद भी पार्टी केशव को फिर से डिप्टी सीएम बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed