फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi's lotus withered in the shadow of power

Kaushambi News: सत्ता की छांव में मुरझा गया कौशाम्बी का कमल

Wed, 05 Jun 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 05 Jun 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi's lotus withered in the shadow of power
सत्ता की छांव में मुरझा गया कौशाम्बी का कमल
विज्ञापन


-- सूबे के डिप्टी सीएम का है गृह जनपद, जिला पंचायत से लेकर कई निकायों तक में भाजपा का कब्जा
मंझनपुर। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का गृहजनपद कौशाम्बी। यहां की जिला पंचायत पर भाजपा की सत्ता। दो नगर पालिका परिषद समेत चार निकायों में भी कमल का राज। इसके अलावा नगर से लेकर जिला पंचायत के तमाम वार्डों में भी भगवा लहरा रहा है। फिर भी इस संसदीय सीट पर कमल का फूल मुरझा गया। भाजपा ने इस लोकसभा चुनाव में लगातार दो बार के सांसद विनोद सोनकर को मैदान में उतारा था। जबकि, सपा ने पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज को टिकट दिया था। केंद्र व प्रदेश दोनों में भाजपा की सरकार है।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनपद के ही सिराथू क्षेत्र के रहने वाले हैं। केंद्र की राजनीति में भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर की मजबूत पैठ भी किसी ने छिपी नहीं है। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सरोज भी भाजपा की है। चार जिला पंचायत सदस्य जो हैं वह अलग। पिछले साल हुए 10 नगर निकायों के चुनाव में से चार पर भाजपा ने जीत दर्ज की। कमल के निशान पर चुनाव लड़ कर नगर पालिका परिषद मंझनपुर में वीरेंद्र फौजी, भरवारी में कविता पासी, नगर पंचायत सिराथू में भोला यादव और अजुहा में शांति कुशवाहा अध्यक्ष बनीं। नगर पालिका परिषद मंझनपुर में नौ वार्डों में भाजपा के सभासद हैं। इसी तरह आठ में से पांच ब्लॉक प्रमुख भी भाजपाई हैं। लोकसभा के इस चुनाव में भाजपा से जुड़े इन सभी जनप्रतिनिधियों ने ऐड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। बावजूद इसके पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोटरों को लाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed