{"_id":"67f426a4b38454a21d0ec558","slug":"kaushambi-woman-dies-in-an-accident-in-chitrakoot-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-123942-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हादसे में कौशाम्बी की महिला की चित्रकूट में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हादसे में कौशाम्बी की महिला की चित्रकूट में मौत
Tue, 08 Apr 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
मृतक पूजी की फाइल फोटो।
- फोटो : संगठन
कौशाम्बी इलाके की एक विवाहिता की चित्रकूट के मऊ जिले में बाइक से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है।
कौशाम्बी कोतवाली के कैलाशपुर गांव निवासी अंकित मिश्रा ने बताया कि उसकी 27 वर्षीय पत्नी पूजा देवी रविवार रामनवमी को चित्रकूट के लालता रोड के समीप लोहदा स्थित भैरवा बाबा के दर्शन करने गई थीं। दोपहर बाद देवर के संग घर लौटते वक्त मऊ बाजार के समीप बाइक से गिर गईं। सिर पर चोट लगने के कारण गंभीर रूप से जख्मी महिला की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही सांसें थम गईं।
मौत की मनहूस खबर सुनते ही परिजन बिलख पड़े। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही सोमवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
-- -- -- -- -
ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत
स्थानीय कोतवाली के नौढ़िया गांव निवासी 22 वर्षीय अनिल किसानी करता था। सोमवार शाम वह किसी काम से अलीपुरजीता जा रहा था। गांव की मुख्य सड़क पर पहुंचते ही पीछे से आए ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए परिजन अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में ही उनका दम टूट गया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने ट्रैक्टर को सीज कर दिया है।