{"_id":"613650f83bba9c59d13931f5","slug":"kaushambi-truck-caught-fire-due-to-high-tension-electric-wire-two-scorched","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से ट्रक में लगी आग, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से ट्रक में लगी आग, दो झुलसे
Mon, 06 Sep 2021 11:03 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:03 PM IST
सार
चित्रकूट के जायसवाल एंड संस कंपनी के ट्रक में सीमेंट लादकर ड्राइवर राजेंद्र (40), व खलासी जवाहर (35) निवासी राजापुर, चित्रकूट मंझनपुर स्थित खान बिल्डर्स के गोदाम आया था।
विज्ञापन
Kaushambi : करंट लगने से घायल मजदूर।
- फोटो : Kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर कोतवाली क्षेत्र के समदा नहर की पटरी पर सोमवार की सुबह एक ट्रक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे ट्रक में आग लग गई। करंट की चपेट आने से खलासी व एक मजदूर समेत दो लोग झुलस गए। जबकि ड्राइवर समेत ट्रक सवार आधा दर्जन मजदूरों ने कूद कर किसी तरह जान बचाई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने झुलसे लोगों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
चित्रकूट के जायसवाल एंड संस कंपनी के ट्रक में सीमेंट लादकर ड्राइवर राजेंद्र (40), व खलासी जवाहर (35) निवासी राजापुर, चित्रकूट मंझनपुर स्थित खान बिल्डर्स के गोदाम आया था। सोमवार की सुबह सीमेंट उतार कर करीब 10 बजे ट्रक ड्राइवर व खलासी और आधा दर्जन मजदूर चित्रकूट लौट रहे थे। नो एंट्री होने के चलते समदा नहर के रास्ते से जाते समय ट्रक एक निजी इंटर कॉलेज के समीप हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गया। इससे ट्रक में आग लग गई। आननफानन मजदूर, खलासी और ड्राइवर ट्रक से कूद पड़े।
विज्ञापन
kaushambi : करंट लगने से घायल मजदूर।
- फोटो : kuashambi
ट्रक से कूदते समय खलासी जवाहर व मजदूर विजय (30) निवासी टेवा थाना मंझनपुर झुलस गए। ट्रक से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। अस्पताल में जवाहर और विजय का इलाज चल रहा है। ड्राइवर राजेंद्र ने बताया कि ट्रक के पीछे चल रही कार को उसने पास दिया। जिसके चलते ट्रक नहर पटरी पर लटक रहे तार की चपेट में आ गया। ट्रक का पिछला हिस्सा तार में छूते ही आग लग गई। सभी अपनी जान बचाने को ट्रक से कूद पड़े। खलासी और मजदूर करंट की चपेट में आने से झुलस गए है।