फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौशाम्बी: पटाखा फैक्ट्री में धमाका, तीन की मौत, मचा कोहराम

Mon, 04 May 2020 12:58 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 May 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
Kaushambi UP (Uttar Pradesh) Fire Latest News in Hindi: Three killed in firecrackers factory, village creates chaos
kaushambi news - फोटो : कौशाम्बी

भरवारी पुलिस चौकी के करीब अवैध तरीके से संचालित की जा रही पटाखा फैक्ट्री में सोमवार सुबह घरेलू गैस सिलिंडर फटने के कारण धमाका हो गया। तेज धमाके के साथ फैक्ट्री में आग लग गई। हादसे में एक युवती, एक महिला और एक किशोरी की जान चली गई। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के तीन गोदामों को सील कर दिया है। संचालक सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

 

Kaushambi UP (Uttar Pradesh) Fire Latest News in Hindi: Three killed in firecrackers factory, village creates chaos
prayagraj news - फोटो : prayagraj

भरवारी पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर की दूरी पर हैदर अली पुत्र सफी अहमद बिना किसी लाइसेंस के अपने घर पर ही मौत का कारखाना चला रहा था। लॉक डाउन के चलते बन्द कारखाने में सोमवार सुबह काफी दिनों बाद उसने पटाखे का निर्माण शुरू किया था। इसी दौरान लोहे का रॉड बारूद के ढेर पर गिरने के कारण निकली चिंगारी से पास रखे गैस सिलिंडर में आग लग गई। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही जोरदार धमाके के साथ सिलिंडर फट गया।

Kaushambi UP (Uttar Pradesh) Fire Latest News in Hindi: Three killed in firecrackers factory, village creates chaos
kaushambi news - फोटो : kaushambi

लिहाजा मकान के पिछले हिस्से की छत तथा दीवारें ढह गईं। हादसे में गीता (18) पुत्री रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। राधिका (25) पत्नी रामकुमार ने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में दम तोड़ दिया। पुष्पा (15) पुत्री राजकुमार की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम चायल ज्योति मौर्य व सीओ सिराथू रामवीर सिंह जिलेभर की फोर्स और फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे। अग्निशमन कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaushambi UP (Uttar Pradesh) Fire Latest News in Hindi: Three killed in firecrackers factory, village creates chaos
prayagraj news - फोटो : prayagraj

मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ये सभी फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। मामले में फैक्ट्री संचालक सहित पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed