{"_id":"5eafc42783fdcb419d4a9305","slug":"kaushambi-three-killed-in-firecrackers-factory-village-creates-chaos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी: पटाखा फैक्ट्री में धमाका, तीन की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी: पटाखा फैक्ट्री में धमाका, तीन की मौत, मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 04 May 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
kaushambi news
- फोटो : कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भरवारी पुलिस चौकी के करीब अवैध तरीके से संचालित की जा रही पटाखा फैक्ट्री में सोमवार सुबह घरेलू गैस सिलिंडर फटने के कारण धमाका हो गया। तेज धमाके के साथ फैक्ट्री में आग लग गई। हादसे में एक युवती, एक महिला और एक किशोरी की जान चली गई। पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के तीन गोदामों को सील कर दिया है। संचालक सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
2 of 4
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
भरवारी पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर की दूरी पर हैदर अली पुत्र सफी अहमद बिना किसी लाइसेंस के अपने घर पर ही मौत का कारखाना चला रहा था। लॉक डाउन के चलते बन्द कारखाने में सोमवार सुबह काफी दिनों बाद उसने पटाखे का निर्माण शुरू किया था। इसी दौरान लोहे का रॉड बारूद के ढेर पर गिरने के कारण निकली चिंगारी से पास रखे गैस सिलिंडर में आग लग गई। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही जोरदार धमाके के साथ सिलिंडर फट गया।
3 of 4
kaushambi news
- फोटो : kaushambi
लिहाजा मकान के पिछले हिस्से की छत तथा दीवारें ढह गईं। हादसे में गीता (18) पुत्री रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। राधिका (25) पत्नी रामकुमार ने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में दम तोड़ दिया। पुष्पा (15) पुत्री राजकुमार की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम चायल ज्योति मौर्य व सीओ सिराथू रामवीर सिंह जिलेभर की फोर्स और फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे। अग्निशमन कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ये सभी फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। मामले में फैक्ट्री संचालक सहित पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।