{"_id":"668fd18798b2f0fb72028ea3","slug":"kaushambi-teenager-dies-due-to-lightning-old-man-s-condition-critical-accident-happened-while-grazing-cattl-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : बिजली गिरने से किशोर की मौत, वृ्द्ध की हालत गंभीर, खेत में मवेशी चराते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : बिजली गिरने से किशोर की मौत, वृ्द्ध की हालत गंभीर, खेत में मवेशी चराते समय हुआ हादसा
Thu, 11 Jul 2024 06:05 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:05 PM IST
सार
सल्लहा गांव का संजीत सरोज (12) पुत्र चंदन लाल व छोटेलाल (65) बृहस्पतिवार की दोपहर खेत की तरफ बकरी चराने गए थे। करीब दो बजे अचानक बिजली गिरने से संजीत व छोटेलाल बुरी तरह झुलस गए। जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
संजीत सरोज। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सदर तहसील के गुवारा तैयबपुर के मजरा सल्लहा गांव में बहस्पतिवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर व एक वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन इलाज के दोनों को जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने किशोर की मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की हालत को गंभीर देखते हुए प्रयागराज एसआरएन रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सल्लहा गांव का संजीत सरोज (12) पुत्र चंदन लाल व छोटेलाल (65) बृहस्पतिवार की दोपहर खेत की तरफ बकरी चराने गए थे। करीब दो बजे अचानक बिजली गिरने से संजीत व छोटेलाल बुरी तरह झुलस गए। जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने संजीत को मृत घोषित कर दिया। जबकि छोटेलाल की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज एसआरएन अस्पताल भेज दिया। संजीत की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। संजीत छह भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन