फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Kaushambi team emerges as overall champion in divisional cricket tournament

Kaushambi News: मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कौशाम्बी की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

Sat, 24 Oct 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 24 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi team emerges as overall champion in divisional cricket tournament
विजेता टीम के खिलाड़ियों संग मौजूद कोच व शिक्षक। स्रोत: विभाग
प्रतापगढ़ में 21 से 23 अक्तूबर तक आयोजित मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कौशाम्बी की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 बालक वर्ग में काैशाम्बी की टीम ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबले में कौशाम्बी की टीम ने प्रयागराज को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। टीम की इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल के चारों जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ शामिल हैं। अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में कौशाम्बी की टीम ने प्रयागराज को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। टीम के खिलाड़ियों ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

टीम की इस सफलता में प्रबंधक राम सूरत, कोच सतीश चौधरी और जितेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही। उन्होंने खिलाड़ियों को लगातार मार्गदर्शन दिया और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उनके निर्देशन में टीम ने जीत हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक एलबी मौर्य और जिला खेल सचिव श्यामलाल ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही टीम प्रबंधक और कोच को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed