फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   kaushambi tahsil devas

तहसील दिवस: 181 शिकायतें, सिर्फ 11 का निस्तारण

Wed, 03 Aug 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 03 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
kaushambi tahsil devas
other
जन समस्याओं को त्वरित निस्तारण के लिए आयोजित तहसील दिवस में कुल 181 शिकायती प्रार्थना पत्र शामिल हुए। जिसमें मात्र 11 शिकायतों को ही निस्तारण मौके पर किया जा सका है। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में शामिल हुए अफसरों को निर्देश दिए की प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को  मंझनपुर  में  तहसील दिवस आयोजित किया गया। पिछले तहसील दिवस में प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को तहसील दिवस के प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से निर्धारित समय सीमा में निस्तारण के निर्देश दिए। शामिल हुए कुल 181 प्रार्थना पत्रों में राजस्व की 82, पुलिस की 32, विकास विभाग 36, समाज कल्याण के 05, स्वास्थ्य विभाग के 02, आपूर्ति विभाग 06, विद्युत विभाग के 06, जल निगम 02, कृषि विभाग 02 तथा नगर पंचायत के 02 शिकायती पत्र रहे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सचेत करते हुए निर्देशित किया है कि तहसील दिवस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है। इसमें लापरवाही और उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी दिनेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी मंझनपुर लाल जी मिश्र  सहित अन्य जिलास्तरीय अफसर मौजूद रहे। इसी तरह चायल तहसील में फरियादियों की शिकायत एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने सुनी। यहां पर आए 60 शिकायती पत्रों में से छह का मौके पर निस्तारण करते हुए बाकी के लिए मातहतों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोधपुरवा में डीएम ने लगाई चौपाल
 तहसील दिवस में जनशिकायतों की सुनवाई करने के बाद डीएम अखंड प्रताप सिंह और एसपी वीके मिश्र कौशाम्बी ब्लॉक के लोध पुरवा गांव पहुंचे। यहां पर चौपाल लगाकर डीएम, एसपी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि एक माह से बिजली की आपूर्ति बाधित है। इस पर डीएम ने मौके से ही एसडीओ विद्युत को कड़ी फटकार लगाते हुए दो दिन के भीतर आपूर्ति बहाल करने की चेतावनी दिया। इसके अलावा डीएम ने ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं के मिल रहे लाभ के बावत जानकारी की। इस दौरान ग्रामीणों ने डीएम से समाजवादी पेंशन दिलाने और हैंडपंप रिबोर कराने की प्रमुखता से मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed